पेंशन के लिए जरूरी है PPO नंबर, भूल गये हैं तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए दोबारा हासिल करने का आसान तरीका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Dec 2022 1:34 PM
पेंशन के लिए पीपीओ नंबर जरूरी है. यह नंबर 12 अंकों का होता है. पेंशन के लिए आवेदन देते समय और हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय पीपीओ नंबर की जरूरत होती है.
सरकारी या निजी प्रत्येक कर्मचारी जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में अपनी सैलरी से योगदान देता है वो सेवानिवृति के बाद पेंशन का पात्र होता है. इसी कड़ी में कर्मचारी के रिटायर हो जाने के बाद उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर आवंटित किया जाता है. PPO नंबर 12 अंकों का होता है. पेंशन के लिए आवेदन देते समय और हर साल अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करते समय पीपीओ नंबर की जरूरत होती है.
क्यों जरूरी है पीपीओ नंबर: किसी भी पेंशनभोगी के लिए पेंशन भुगतान आदेश नंबर बेहद जरूरी है. अगर अपने खाते को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना हो या फिर पेंशन से जुड़ी कोई समस्या हो तो उसके समाधान के लिए आपको पीपीओ नंबर की जरूरत होती है. इसके अलावा ऑनलाइन ऑनलाइन पेंशन से संबंधित किसी तरह की जानकारी हासिल करने के लिए भी पीपीओ नंबर की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप अपना पीपीओ नंबर भूल जाते हैं तो इससे समस्या हो सकती है, हालांकि इसे दोबारा हासिल किया जा सकता है.
कैसे पता करें पीपीओ नंबर: अगर कर्मचारी भविष्य निधि में आपकी सैलरी से योगदान जाता है लेकिन आपको अपना पीपीओ नंबर याद नहीं है तो इसमें परेशानी की कोई बात नहीं. आप बड़ी आसानी से अपना पीपीओ नंबर हासिल कर सकते हैं, और इसके लिए आपको ईपीएफओ दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे. आप घर बैठे बड़े आराम से यह काम कर सकते हैं.
Also Read: Aadhar Card: पुराना हो गया आधार कार्ड तो जल्द कर लें अपडेट, अटक सकते हैं कई काम, UIDAI ने कही ये बात
पीपीओ नंबर पता करने के लिए सबसे पहले आप ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर क्लिक करें. इसके बाद जो पेज खुलेगा उसमें ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक कर दें. यहां से पेंशनर्स पोर्टल पर जाएं. यहां पर आपको लेफ्ट साइट में नो योर पेंशन स्टेटस (Know Your Pension Status) ऑप्शन देखेगा, इस पर क्लिक कर दें. इसके बाद स्क्रीन पर राइट साइड आपको नो यो पीपीओ नंबर का विकल्प दिखाई देगा. जब आप उसपर क्लिक करेंगे तो आपको अपने ईपीएफ से जुड़े बैंक खाते या पीएफ नंबर को डालना होगा. सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपको आपका पीपीओ नंबर दिखने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










