Aadhar Card: पुराना हो गया आधार कार्ड तो जल्द कर लें अपडेट, अटक सकते हैं कई काम, UIDAI ने कही ये बात

Updated at : 27 Dec 2022 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhar Card: पुराना हो गया आधार कार्ड तो जल्द कर लें अपडेट, अटक सकते हैं कई काम, UIDAI ने कही ये बात

Aadhar Card Updates: यूआईडीएआई ने कहा है कि जिन्होंने बीते 10 सालों से अपना आधार कार्ड को एक बार भी अपडेट नहीं किया है वो एक बार अपना आधार कार्ड को जरूर अपडेट कर लें. यूआईडीएआई का कहना है कि आधार अपडेट नहीं होने के कारण कई सरकारी सुविधाएं मिलने में परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

Aadhar Card Updates: क्या आपका आधार कार्ड काफी पुराना गया है. अगर हां, तो अब आपको अपने आधार कार्ड में अपडेट कराने की जरूरत है. दरअसल आधार कार्ड अपडेट को लेकर भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का कहना है कि जिन आधार कार्ड धारकों का आधार 10 साल से ज्यादा पुराना हो गया है उन्हें अपनी जानकारियां अपडेट कराना बेहद जरूरी है. यूआईडीएआई का कहना है कि अगर कार्ड से जुड़ी कोई जानकारी बदली है जैसे पता, स्टेटस, सरनेम… तो उसे डेटाबेस में भी अपडेट करना जरूरी है.

10 साल पुराने कार्ड को अपडेट कराना जरूरी: भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का आधार कार्ड अपडेट को लेकर कहना है कि अगर किसी शख्स का आधार कार्ड 10 से ज्यादा पुराना हो गया है तो आधार में अपटेड जरूरी है. यूआईडीएआई का कहना है कि आधार अपडेट नहीं होने के कारण कई सरकारी सुविधाएं मिलने में परेशानी हो सकती है.

आधार से जुड़ी है 11 सौ सरकारी योजनाएं:  गौरतलब है कि आधार कार्ड से केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मिलाकर करीब 11 सौ योजनाओं का क्रियान्वयन करती हैं. इन योजनाओं का लाभ लेने वालों के आधार नंबर को ऐड किया गया है. इसके अलावा बैंक समेत कई और वित्तीय संस्थान सुविधाएं देने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में यूआईडीएआई ने कहा है कि जिन्होंने बीते 10 सालों से अपना आधार कार्ड को 1 बार भी अपडेट नहीं किया है वो एक बार अपना आधार कार्ड को अपडेट जरूर कर लें.

गौरतलब है कि आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है. वित्तीय लेनदेन में, बैंक अकाउंट खोलने समेत कई और काम में पैन के साथ आधार भी जरूरी होता है. ऐसे में आधार को अपडेट रखना जरूरी है. अगर आप भी अपना आधार अपडेट कराना चाहते हैं तो इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में कर सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो myaadhaar पोर्टल में जाकर इसे अपटेड कर सकते हैं.

Also Read: Maharashtra-Karnataka Border Row: महाराष्ट्र विधानसभा में आज आएगा प्रस्ताव, देवेंद्र फडनवीस ने कही ये बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola