पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी यह खास सुविधा, जानें कैसे?

PNB WhatsApp Demat Service
PNB WhatsApp Demat Service: पीएनबी ग्राहकों के लिए बैंकिंग का तरीका हमेशा के लिए बदल गया है. अब आपके डीमैट अकाउंट का हर राज बस एक व्हाट्सएप मैसेज की दूरी पर है. जानिए कैसे आप इस नई सुविधा का लाभ उठा सकते है.
PNB WhatsApp Demat Service: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को और भी आसान बना दिया है. बैंक ने अब व्हाट्सएप पर डीमैट व्यूइंग फैसिलिटी शुरू की है. इसका मतलब है कि अब आपको अपने शेयर और निवेश की जानकारी के लिए बैंक के चक्कर काटने या भारी-भरकम ऐप्स को बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यह नई सुविधा क्या है?
पीएनबी ने अपने डिजिटल सेवाओं को मजबूत करते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए डीमैट अकाउंट की जानकारी देने का फैसला किया है. अब आप घर बैठे अपने निवेश (Holdings) और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी सिर्फ एक मैसेज भेजकर ले सकते हैं.
आप किन-किन सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं?
इस सुविधा के जरिए ग्राहक कई जरूरी काम चुटकियों में कर पाएंगे:
- होल्डिंग स्टेटमेंट: देख सकते हैं कि आपके पास कौन से शेयर कितनी मात्रा में हैं.
- लेनदेन की जानकारी: पिछले ट्रांजेक्शन और बिलिंग डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
- पेंडिंग चार्ज: अगर अकाउंट पर कोई चार्ज बकाया है, तो उसकी जानकारी मिल जाएगी.
- DIS गुम होने की रिपोर्ट: अगर आपकी डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (DIS) खो गई है, तो उसकी रिपोर्ट भी यहीं से की जा सकती है.
कैसे शुरू करें पीएनबी व्हाट्सएप बैंकिंग?
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है. बस ये स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने मोबाइल में पीएनबी का आधिकारिक नंबर +91-9264092640 सेव करें.
- व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर “Hi” या “Hello” लिखकर भेजें.
- चैट शुरू करने से पहले नाम के आगे ‘Green Tick’ (वेरिफाइड मार्क) जरूर चेक करें.
क्या बिना पीएनबी अकाउंट वाले भी इसे यूज कर सकते हैं?
हां, अगर आपका पीएनबी में अकाउंट नहीं है, तब भी आप व्हाट्सएप बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप सिर्फ बैंक की जनरल जानकारियां ले पाएंगे. बैलेंस चेक करने या डीमैट डिटेल्स देखने जैसी सुविधाओं के लिए आपका नंबर बैंक में रजिस्टर होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग से पहले सरकार का बड़ा बयान, पेंशन व्यवस्था जस की तस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




