8वें वेतन आयोग से पहले सरकार का बड़ा बयान, पेंशन व्यवस्था जस की तस

Updated at : 08 Feb 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Finance Act 2025

Finance Act 2025

Finance Act 2025: सरकार ने स्पष्ट किया है कि Finance Act 2025 किसी भी तरह से केंद्रीय पेंशनर्स के बीच रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर नया अंतर नहीं बनाता. यानी पुराने और नए रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पेंशन नियम लागू नहीं किए गए हैं.

विज्ञापन

Finance Act 2025: हाल ही में केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि Finance Act 2025 के बाद पेंशन नियमों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है या रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां बनाई जा सकती हैं. इन आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है. पेंशन व्यवस्था पहले की तरह ही तय नियमों और वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार ही चलेगी.

पेंशन में कोई नया भेदभाव नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि Finance Act 2025 किसी भी तरह से केंद्रीय पेंशनर्स के बीच रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर नया अंतर नहीं बनाता. यानी पुराने और नए रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पेंशन नियम लागू नहीं किए गए हैं. राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन Central Civil Services (Pension) Rules, 2021 के तहत तय होती है. इसके अलावा समय-समय पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश भी लागू होते हैं. पेंशन में संशोधन आमतौर पर तब किया जाता है जब सरकार वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लेती है और उसके बाद सामान्य आदेश जारी किए जाते हैं.

Finance Act 2025 ने क्या किया?

सरकार के मुताबिक इस कानून ने पेंशन व्यवस्था में कोई नया ढांचा लागू नहीं किया है. इसका मकसद सिर्फ पहले से लागू नियमों और सिद्धांतों को कानूनी मान्यता देना है, जिनके तहत भारत की संचित निधि से पेंशन का भुगतान होता है. यानी पेंशन का पूरा सिस्टम पहले जैसा ही बना हुआ है, उसमें कोई नई व्यवस्था या श्रेणी नहीं जोड़ी गई है.

8वां वेतन आयोग क्या करेगा ?

सरकार ने यह भी बताया कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन हो चुका है और उसका कार्यक्षेत्र तय कर दिया गया है. यह आयोग वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े मामलों की समीक्षा करेगा और अपनी सिफारिशें देगा. सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, आयोग को गठन के 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है.

पुराने पेंशनर्स को मिलेगा फायदा?

कई लोगों के मन में सवाल था कि 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर हुए कर्मचारियों को क्या 8वें वेतन आयोग के तहत पेंशन संशोधन का लाभ मिलेगा. सरकार ने संकेत दिया है कि पेंशन में बदलाव आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद सामान्य आदेशों के जरिए लागू होगा. यानी सभी पेंशनर्स के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाई जाएगी और किसी तरह का मनमाना फैसला नहीं होगा. पिछले कुछ समय से यह डर था कि भविष्य में पेंशन नियमों में बदलाव कर अलग-अलग वर्ग बना दिए जाएंगे. सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि कोई भी निर्णय तय प्रक्रिया, विशेषज्ञों की सलाह और स्थापित नियमों के अनुसार ही लिया जाएगा.

Also Read: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने रचा इतिहास, पहली बार 723 बिलियन डॉलर के पार

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola