असम से पीएम मोदी का ऐलान, आयात पर निर्भरता घटाकर ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुवाहाटी में अपनी 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नुमालीगढ़ में 12,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है. इथेनॉल रिफाइनरी और नए उद्योग किसानों, आदिवासियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ देंगे.
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के नुमालीगढ़ में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य कच्चे तेल और गैस के आयात पर निर्भरता कम करना है. इसके लिए तेल और गैस की खोज (Exploration) के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी के उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन ऊर्जा जरूरतों के लिए अभी भी विदेशी देशों पर निर्भर है. इसे बदलने के लिए सरकार स्वदेशी तेल उत्पादन और हरित ऊर्जा पर काम कर रही है.
इथेनॉल रिफाइनरी से किसानों को फायदा
नुमालीगढ़ में हाल ही में शुरू की गई बायो-इथेनॉल रिफाइनरी को एक बड़ा कदम बताते हुए मोदी ने कहा कि यह परियोजना किसानों और जनजातीय समुदायों को सीधा लाभ पहुंचाएगी. इथेनॉल पेट्रोलियम का एक महत्वपूर्ण विकल्प है, जो न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार की बचत भी करेगा.
प्रधानमंत्री ने पॉलीप्रोपलीन प्लांट की नींव रखते हुए कहा कि यह उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक अवसर पैदा करेगा. इसके चलते असम की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी. मोदी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में ऊर्जा और सेमीकंडक्टर सेक्टर आत्मनिर्भर भारत के दो मुख्य स्तंभ होंगे. इस दृष्टि से असम को महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
कांग्रेस पर निशाना
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में वर्षों तक विद्रोह और अस्थिरता बनी रही. कांग्रेस ने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और महापुरुषों की उपेक्षा की. भाजपा सरकार ने असम की विरासत को पहचान दिलाई और विकास की दिशा में कदम बढ़ाए.
जनसांख्यिकीय (Demography) चुनौती और अतिक्रमण हटाने की बात
मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति ने राज्य के सामने जनसांख्यिकीय संकट खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार घुसपैठियों का समर्थन रोकने और अतिक्रमण हटाने के लिए काम कर रही है. साथ ही, वंचितों को भूमि अधिकार दिए जा रहे हैं.
जनजातीय कल्याण पर फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जनजातीय समाज की भलाई के लिए ठोस कदम उठा रही है. कांग्रेस शासन में जिन समुदायों की अनदेखी हुई, उनके लिए अब योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. मोदी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार असम को आने वाले वर्षों में व्यापार और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे न केवल राज्य बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व भारत को नई पहचान मिलेगी.
Also Read: नमकीन, आइसक्रीम और पराठे होंगे सस्ते, इस तारीख से बदल जाएंगे GST के नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










