PM Kisan Yojana: थोड़ा इंतजार और! किसानों के खाते में आयेगी 13वीं किस्त, इन लोगों का अटक सकता है पैसा

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: थोड़ा इंतजार और! किसानों के खाते में आयेगी 13वीं किस्त, इन लोगों का अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana Updates: रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी सरकार दिसंबर महीने के आखिरी या जनवरी के पहले हफ्ते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, यह आधिकारिक घोषणा नहीं है. लाभार्थियों को इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

विज्ञापन

PM Kisan Yojana : देश भर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अन्नदाता किसान बंधुओं के लिए मोदी सरकार की इस बड़ी योजना के तहत 12वीं किस्त अक्टूबर में रिलीज हुई थी. अब किसान भाइयों को 13वीं किस्त का इंतजार है. पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब मिलेगी (pm kisan yojana ki 13vi kist kab milegi), इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि सरकार किसानों को नये साल पर बड़ा तोहफा दे सकती है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में पीएम किसान की 13वीं किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सकती है.

पीएम किसान योजना क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक लाभकारी योजना है. केंद्र की मोदी सरकार किसान वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए यह योजना चलाती है. इसके तहत मोदी सरकार किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह रकम 2000 – 2000 की तीन किस्तों में किसानों के खातों में सरकार की ओर से डाली जाती है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब तक किसानों के खातों में 12 किस्त डाल चुकी है. पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का किसान अब इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: Old Pension Scheme पर मोदी सरकार ने संसद में कह दी यह बड़ी बात, सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
पीएम किसान का पैसा कैसे अटक सकता है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अगर आप भी लाभार्थी हैं और आपको पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार है, तो हम आपको बता दें कि कुछ बातें हैं जिनका ध्यान आपको रखने की जरूरत है. अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं. आइए फटाफट जान लेते हैं कि वे कौन-सी गलतियां हैं-

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान की सभी किस्तों के पैसे आपके खाते में आते रहें, तो इसके लिए सबसे पहले ई-केवाईसी जरूर करवा लें. आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.

पीएम किसान योजना के तहत यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. पीएम किसान योजना के हर एक लाभार्थी के लिए भू-सत्यापन कराना आवश्यक है.

पीएम किसान की 13वीं किस्त कब आयेगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की अब तक 12 किस्तें केंद्र की मोदी सरकार पात्र किसानों के बैंक खाते में डाल चुकी है. ऐसे में लाभार्थियों को अब 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले हफ्ते में लाभार्थियों के खाते में सरकार 13वीं किस्त डाल सकती है. वैसे इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा अब तक नहीं हुई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola