ePaper

PM kisan Yojana: 12वीं किस्त का है इंतजार, जानिए कब आएगा खाते में पैसा, 31 जुलाई से पहले कर लें यह काम

Updated at : 03 Jul 2022 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
PM kisan Yojana: 12वीं किस्त का है इंतजार, जानिए कब आएगा खाते में पैसा, 31 जुलाई से पहले कर लें यह काम

PM kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से हर साल लाखों किसान लाभान्वित होते हैं. केंद्र सरकार जल्द ही अगली किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए आप जल्द से जल्द यह काम कर लें.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 11वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं. अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में हम बता दें कि जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त (PM Kisan Yojana 12th Stalment) की रकम आ जाएगी. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत रकम मुहैया कराती है. सरकार तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है.

खाते में कब आएगी रकम: किसानों को केन्द्र सरकार की ओर से साल में तीन बार सम्मान निधि मिलती है. केन्द्र सरकार किसानों को पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीत जारी करती है. वहीं, किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी करती है. इसी तरह तीसरी किस्त सरकार 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी करती है. ऐसे में सरकार ने 11वीं किस्त जारी कर दिया है. अब अगस्त से लेकर नवंबर के बीच 12वीं किस्त जारी हो सकती है.

अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी अपडेट जरूरी: किसान सम्मान निधि के लाभुकों में अगर आपका भी नाम है तो केंद्र सरकार (Central Government) की राशि पाने के लिए आप ई-केवाईसी (eKYC) को अपडेट जरूर कर लें. आपके खाते में योजना के पैसे आए इसके लिए आपको 31 जुलाई 2022 से पहले अपनी ई-केवाईसी (eKYC) करवानी होगी. अगर आपने समय रहते इसे नहीं किया तो आपका पैसा अटक भी सकता है. ई-केवाईसी (eKYC) अपडेशन की पूरी जानकारी पीएम किसान पोर्टल (pm kisan.gov.in) पर दी गई है.

ऐसे चेक करें योजना के लाभार्थियों की लिस्ट: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं अब इसे चेक करना बेहद आसान है. योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी दर्ज कर दें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Also Read: PM kisan Yojana: 12वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा, पढ़ लें यह जरूरी खबर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola