ePaper

PM kisan Yojana: 12वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा, पढ़ लें यह जरूरी खबर

Updated at : 12 Jun 2022 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
PM kisan Yojana: 12वीं किस्त से पहले करवा लें ये काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा, पढ़ लें यह जरूरी खबर

PM kisan Yojana: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, और आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवानी होगी. वरना आपके पैसे अटक सकते हैं. आप 31 जुलाई 2022 से पहले अपना e-KYC कंप्लीट करा लें.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana, e-KYC : केन्द्र सरकार एक साल में तीन बार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत रकम मुहैया कराती है. सरकार तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना से हर साल लाखों किसान लाभान्वित भी होते हैं. केंद्र सरकार जल्द ही अगली किस्त के पैसे जारी करने वाली है. अगर आप चाहते हैं कि किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए अपना e-KYC जल्द से जल्द कंप्लीट करा लें.

अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी अपडेट जरूरी: केंद्र सरकार (Central Government) ई-केवाईसी (eKYC) अपडेट करने के लिए लगातार कह रही है. गौरतलब है कि अब तक इस योजना की 11 किस्तों के पैसे जारी हो गए हैं. ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, और आप अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपको 31 जुलाई 2022 से पहले अपनी ई-केवाईसी (eKYC) करवानी होगी. नहीं तो आपके पैसे अटक सकते हैं. पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है.

दरअसल, 11वीं किस्त पूरी हो जाने के बाद अब सरकार 12 वीं किस्त जारी करने वाली है. इसके लिए सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि 12वीं किश्त के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है. जो भी किसान पीएम किसान योजना का लाभार्थी हैं, उनके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. ऐसा नहीं होने की सूरत में उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे. ऐसे में यह जरूरी है कि आपके खाते में तभी रकम आएगी जब आपका ई-केवाईसी पूरा होगा.

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट: पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

Also Read: Petrol-Diesel Price: 10 साल के हाई रिकॉर्ड पर Crude Oil, देश में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola