PM Kisan Yojana: 11वीं किस्त को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट, जल्दी करें कहीं अटक ना जाए आपकी अगली किस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2022 6:47 AM
PM Kisan Yojana: यदि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त नहीं भेजी गई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी होने के कारण ऐसा हुआ हो.
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Samman nidhi) की 11 वीं किस्त का इंतजार यदि आप कर रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. जी हां… इस स्कीम के तहत देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार (Central government) ने नए साल पर तोहफा देने का काम किया था. केंद्र सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan) की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था. यदि आपके खाते में अभी तक पीएम किसान का पैसा नहीं पहुंचा है तो फटाफट अपनी डिटेल्स चेक करने का काम करें. वरना आपके खाते में 11वीं किस्त का पैसा भी नहीं आएगा.
इस बीच केंद्र सरकार ने पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त का पैसा केंद्र की मोदी सरकार अप्रैल के महीने में जारी करेगी. यहां चर्चा कर दें कि सरकार ने 1 जनवरी 2022 को 10वीं किस्त का पैसा 10.09 करोड़ लाभार्थियों के खातों में भेजा गया था. सरकार ने 20,900 करोड़ रुपये की राशि किसानों के पास भेजी थी.
-सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
-इस वेबसाइट की दाएं तरफ किसान कॉर्नर पर क्लिक करने का काम करें.
-अब आपको बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करने की जरूरत है.
-अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स भरने की जरूरत है.
-प्रोसेस पूरा होने के बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक करने में सक्षम हैं.
-पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 है.
-पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर155261 है.
-पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 है.
-पीएम किसान की नई हेल्पलाइन 011-24300606 है.
-पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है 0120-6025109 ये है.
नोट : ई-मेल आईडी की बात करें तो आप pmkisan-ict@gov.in पर अपनी बात रख सकते हैं.
यदि आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त नहीं भेजी गई है तो हो सकता है आपके डाक्यूमेंट में कोई कमी होने के कारण ऐसा हुआ हो. जैसे, हो सकता है आपके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में कुछ गलत हो. यदि ऐसा हुआ तो आपके खाते में आने वाली किस्तें भी नहीं भेजी जाएगी. ऐसी गलती को आप घर बैठे दुरुस्त करने में सक्षम हैं.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










