PM Kisan Yojana: पीएम किसान को लेकर आया अपडेट! जानें कब तक आ सकता है पैसा

PM Kisan Yojana 12th installment date : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. भूलेख सत्यापन के कार्यों में तेजी नजर आ रही है. यह काम काफी सतर्कता से किया जा रहा है जिसकी वजह से 12वीं किस्त जारी होने में देर हो रही है.
PM Kisan Yojana: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो जल्द ही आपके खाते में 12वीं किस्त आ सकती है. आपको बता दें कि किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त इसी महीने किसानों के खाते में केंद्र की मोदी सरकार भेज सकती है. किसानों को नवरात्रि के शुरुआती दिनों में 12वीं किस्त का लाभ दिया जा सकता है. नवरात्र 26 सितंबर यानी सोमवार से शुरू हो रहा हैं. हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.
अबतक किसानों को 11 किस्त केंद्र की मोदी सरकार दे चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं किस्त को लेकर हलचल तेज हो चुकी है. भूलेख सत्यापन के कार्यों में तेजी नजर आ रही है. यह काम काफी सतर्कता से किया जा रहा है जिसकी वजह से 12वीं किस्त जारी होने में देर हो रही है.
यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लिए जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गयी है. जानकारी के अनुसार किसान अब OTP बेस्ड eKYC कराने में अभी भी सक्षम हैं. ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 निर्धारित थी, लेकिन अब इसके लिए तारीख की बाध्यता खत्म की जा चुकी है. अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर बायोमीट्रिक आधारित ई-केवाईसी कराने के बाद अगली किस्त पा सकते हैं.
Also Read: Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: इस योजना में एक बार निवेश पर सलाना मिलेंगे 111000 रुपये, जानें डिटेल
यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त के पैसे मिल चुके हैं. इसलिए सभी किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने के अंत में किसी भी दिन 12वीं किस्त किसानों के पैसे खाते में आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










