PM Kisan Yojana: इन राज्यों के किसानों को मिल रहे हैं 12 हजार रुपये! जान लें काम की बात

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. आपको बता दें कि दो राज्यों के किसानों छह हजार रुपये से ज्यादा सरकार की ओर से दिये जा रहे हैं.
केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना चलाती है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है. सालाना छह हजार रुपये किसानों के खाते में मोदी सरकार डालती है. किसानों को ये राशि हर चार महीने के अंतराल पर तीन-तीन किस्तों में दी जाती है. अभी तक किसानों को 15 किस्त दिये जा चुके हैं और उन्हें 16वीं किस्त का इंतजार है. इस बीच आपको बता दें कि कुछ राज्यों में किसानों को दोहरा लाभ मिल रही है. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार की योजना के साथ-साथ राज्य सरकार की योजना का लाभ भी इन्हें मिल रहा है. आइए जानते हैं विस्तार से…
बात महाराष्ट्र की करें तो यहां के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये पहले की तरह मिल रहा हैं. साथ ही नमो शेतकारी सम्मान निधि योजना का लाभ भी किसान उठा रहे हैं. इस योजना के तहत भी किसानों को छह हजार रुपये मिल रहे हैं. कुल मिलाकर महाराष्ट्र में किसानों को सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है.
नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ किसे मिलता है जानें
-नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है.
-किसानों के पास खुद की जमीन होनी चाहिए.
-आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
-इसके अलावा आवेदक किसान का बैंक खाता होना जरूरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
Also Read: PM Kisan Yojana: आधार से ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना की किस्त, बहुत आसान है तरीका
मध्य प्रदेश के किसानों को भी दोहरा लाभ
अब बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां के किसानों को पीएम किसान योजना के अलावा किसान कल्याण स्कीम के तहत भी चार हजार रुपये दिये जा रहे हैं. हालांकि, शिवराज सिंह चौहान ने ये राशि 4 हजार से 6 हजार रुपये करने का ऐलान चुनाव के पहले किया था. अगली किस्त से किसानों को चार की जगह छह हजार रुपये मिल सकते हैं. कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के किसानों को भी 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










