नौकरी चली गई तो PF Account का ब्याज मिलेगा या नहीं?

Updated:
विज्ञापन

PF Account

PF Account: नौकरी करते है तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप नौकरी करते हैं तो हर महीने आपकी सैलरी से कुछ अमाउंट पीएफ खाते में चला जाता है. लेकिन अगर आप नौकरी छोड़ दें तो वो आपकी सैलरी से कटा हुआ पैसा का क्या होगा और उसके ब्याज का जानिए इस आर्टिकल में.

विज्ञापन

PF Account: अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका PF अकाउंट जरूर होगा. जिसमें आपकी मंथली सैलरी का कुछ हिस्सा जमा होता है और कंपनी भी अपना योगदान करती है.

विज्ञापन

कई लोग जानना चाहते है कि अगर नौकरी चली जाती है, तो क्या तब भी PF अकाउंट में ब्याज मिलना जारी रहेगा. इस आर्टिकल में आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.

नौकरी चेंज करते है तो

अगर आप नौकरी चेंज करते है तो भी आपका PF अकाउंट एक्टिव रहता है और आपकी दूसरी कंपनी की सैलरी से PF कटकर जमा होने लगता है. लेकिन अगर आप कहीं और नौकरी करते ही नहीं है तो क्या होगा.

क्या है नियम

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा PF अकाउंट को मैनेज किया जाता है. इसके लिए EPFO ने कई नियम बनाए हैं, जिसके अनुसार अगर आपकी नौकरी चली जाती है और आप कहीं और नौकरी नहीं करते हैं. ऐसी स्थिति में आपके PF अकाउंट में कोई राशि जमा नहीं होगी. इसके साथ ही आपको केवल 3 साल तक की ब्याज का लाभ मिलेगा, इसके बाद आपको ब्याज का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.

नौकरी जाने पर PF अकाउंट से कितने पैसे निकाल सकते हैं?

नौकरी जाने पर आप अपने PF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं. नौकरी जाने के 1 महीने के बाद आप PF अकाउंट से 75 प्रतिशत की राशि निकाल सकते हैं और 2 महीने के बाद आप अपने PF अकाउंट की पूरी राशि निकाल सकते हैं.

Also Read: पैसा पेड़ पर नहीं उगता, लेकिन SIP में खूब उगता है, समझिए कैसे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola