ePaper

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में फिर आया उबाल, जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव

Updated at : 09 Apr 2024 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
petrol diesel price

petrol diesel price

Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़े टेंशन के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आ गया है. आज सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 90.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिये गए हैं.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर के उबाल देखने को मिल रहा है. समझा जा रहा है कि अब इजरायल और ईरान में युद्ध का काउंटडाउन शुरू हो गया है. नेतन्याहू ने साफ कर दिया है वो फिलिस्तिन के साथ समझौते के लिए तैयार हैं. मगर सरेंडर करने के लिए नहीं. ऐसे में संघर्ष विराम नहीं होगा. मिडिल ईस्ट में बढ़ती टेंशन ने कच्चे तेल की कीमतों पर बड़ा असर डाला है. आज सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 90.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिये गए हैं. कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीयस्तर पर तेल कंपनियों के द्वारा कीमतों को आज भी स्थिर रखा गया है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: भारत के डिजिटल पेमेंट का बज रहा है डंका, 2028 तक Rs 531 ट्रिलियन का होगा पेमेंट

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से थोड़ी राहत मिली है. यहां पेट्रोल की कीमत 30 पैसे कम होकर 105.18 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 28 पैसे गिरकर 92.04 रुपये हो गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 95.04 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 87.76 रुपये लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 10 पैसे गिरकर 94.94 रुपये लीटर, जबकि, डीजल की कीमत 87.80 रुपये लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 98.12 रुपये हो गयी है. जबकि, डीजल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 92.87 रुपये हो गयी है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola