मुंबई में पेट्रोल हुआ सस्ता पर नोएडा में बढ़ गए दाम, देखिए आज की ताजा रेट लिस्ट

फ्यूल डिस्पेन्सर पर लगे फ्यूल नोजल (Photo: Freepik)
Petrol Diesel Price Today 18 April 2026: आज 18 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. कहीं कीमतें गिरी हैं तो कहीं बढ़ गई हैं. अपने शहर का ताजा भाव जानने के लिए यह पूरी आर्टिकल अंत तक पढ़ें.
Petrol Diesel Price Today 18 April 2026: हर सुबह की तरह आज भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज यानी 18 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां मुंबई में पेट्रोल के दाम में मामूली गिरावट आई है, वहीं नोएडा और बेंगलुरु जैसे शहरों में रेट थोड़े बढ़ गए हैं. आइए जानते हैं कि आज आपकी जेब पर फ्यूल का कितना बोझ पड़ने वाला है.
क्या आज पेट्रोल सस्ता हुआ?
आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है, जो कल के मुकाबले 4 पैसे कम है. वहीं, राजधानी दिल्ली में कीमतें 94.77 रुपये पर स्थिर बनी हुई हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर में आज पेट्रोल 51 पैसे महंगा हुआ है, जबकि भागलपुर और गया में लोगों को थोड़ी राहत मिली है. नीचे दी गई टेबल में आप अपने शहर का हाल देख सकते हैं:
पेट्रोल रेट टेबल 18 अप्रैल 2026:
| शहर का नाम | पेट्रोल रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| नई दिल्ली | ₹94.77 | 0.00 |
| मुंबई | ₹103.50 | -0.04 |
| कोलकाता | ₹105.41 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹100.90 | -0.33 |
| बेंगलुरु | ₹102.96 | +0.04 |
| गुड़ग्राम | ₹95.65 | 0.00 |
| नोएडा | ₹94.90 | +0.16 |
| पटना | ₹105.23 | 0.00 |
| भागलपुर | ₹106.02 | -0.38 |
| गया | ₹106.28 | -0.33 |
| मुजफ्फरपुर | ₹106.22 | +0.51 |
| रांची | ₹97.86 | -0.34 |
| देवघर | ₹97.68 | +0.08 |
| धनबाद | ₹98.05 | +0.18 |
| जमशेदपुर | ₹98.64 | +0.84 |
| भोपाल | ₹106.52 | +0.11 |
डीजल की कीमतों में क्या आया बदलाव?
डीजल की बात करें तो आज मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. चेन्नई में आज डीजल 32 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे वहां के वाहन चालकों को फायदा मिलेगा. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल के दामों में 83 पैसे की बड़ी बढ़त देखी गई है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 88.01 रुपये हो गए हैं.
डीजल रेट टेबल 18 अप्रैल 2026:
| शहर का नाम | डीजल रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| नई दिल्ली | ₹87.67 | 0.00 |
| मुंबई | ₹90.03 | 0.00 |
| कोलकाता | ₹92.02 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹92.49 | -0.32 |
| बेंगलुरु | ₹90.99 | 0.00 |
| गुड़ग्राम | ₹88.10 | 0.00 |
| नोएडा | ₹88.01 | +0.20 |
| पटना | ₹91.49 | 0.00 |
| भागलपुर | ₹92.21 | -0.36 |
| गया | ₹92.48 | -0.30 |
| मुजफ्फरपुर | ₹92.39 | +0.45 |
| रांची | ₹92.62 | -0.34 |
| देवघर | ₹92.39 | +0.10 |
| धनबाद | ₹92.80 | +0.17 |
| जमशेदपुर | ₹93.38 | +0.83 |
| भोपाल | ₹91.89 | +0.09 |
कीमतें क्यों कम-ज्यादा होती हैं?
फ्यूल के दाम तय करने में कई चीजें काम करती हैं. सबसे पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत देखी जाती है. इसके अलावा, भारत डॉलर में तेल खरीदता है, इसलिए रुपये की मजबूती या कमजोरी का असर भी पड़ता है. साथ ही, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का VAT (टैक्स) मिलकर अंतिम कीमत तय करते हैं. यही वजह है कि हर राज्य और शहर में रेट अलग-अलग होते हैं.
कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?
अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
- BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
- HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.
ये भी पढ़ें: बिहार में पेट्रोल की कीमतों ने मारी छलांग, जानें आज आपकी सिटी में क्या है दाम?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




