ePaper

Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत, पढ़ें और कैसे कम हो सकती है कीमत

Updated at : 11 Nov 2021 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत, पढ़ें और कैसे कम हो सकती है कीमत

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया था. केंद्र सरकार ने इसमें बड़ी राहत दी . इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे.

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमत में केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी बड़ी रियायत के बाद लगातार राहत मिल रही है. आज भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे. सरकारी तेल कंपनियो की तरफ से यह सातवीं बार है जब इसमें किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गयी है. पिछले सप्ताह डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे.

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ कर रख दिया था. केंद्र सरकार ने इसमें बड़ी राहत दी . इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे.

कई राज्यों ने नहीं दी है अबतक राहत 

अब राज्यों से भी उम्मीद की जा रही है कि वह पेट्रोल डीजल की कीमत को नियंत्रित करने पर विचार करेंगे और आम जनता को राहत देंग.दीवाली से एक दिन पहले यानी 3 नवंबर को तेल पर एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद से दाम स्थिर चल रहे है. इस बड़ी राहत के बाद दिल्ली में पेट्रोल के रेट 110 रुपये प्रति लीटर से 103 रुपये प्रति लीटर पर आ गए थे.

प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल – डीजल की कीमत 

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर पर है जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर है. कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.79 रुपये है.   चेन्नई में डीजल 91.43 रुपये और पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर है.

अब भी जिन राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है उनमें मुख्य रूप से

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.

पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल का भाव 

ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन रोजाना सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola