लाखों पेंशनधारकों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकार ने भेजी डीआर की एक्स्ट्रा किस्त

सरकार ने पेंशनधारकों को भेजी महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त
Pension: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अक्टूबर 2024 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त की मंजूरी दी थी. कार्मिक मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अब पारिवारिक पेंशनधारकों सहित केंद्र सरकार के पेंशनधारक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की उच्च राशि प्राप्त करने के हकदार हैं.
Penssion: केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लाखों पेंशनधारकों को दिवाली के गिफ्ट के तौर पर महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी कर दिया है. यह किस्त दिवाली से ठीक एक दिन पहले बुधवार 30 अक्टूबर को जारी की गई. सरकार के इस कदम से देश के लाखों पेंशनधारकों को लाभ होगा.
डीआर में 3% की हुई बढ़ोतरी
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 अक्टूबर 2024 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनधारकों को 3% महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त की मंजूरी दी थी. सरकार की ओर से यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2024 से की गई थी. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनधारकों के लिए 30 अक्टूबर, 2024 को एक आदेश जारी किया है.
इसे भी पढ़ें: दिवाली के दिन भी गिरकर खुला बाजार, सेंसेक्स 225 अंक फिसला
चार महीने का मिलेगा एरियर
कार्मिक मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अब पारिवारिक पेंशनधारकों सहित केंद्र सरकार के पेंशनधारक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की उच्च राशि प्राप्त करने के हकदार हैं. इसके तहत वे अपनी मूल पेंशन, पारिवारिक पेंशन के 50% की जगह 53% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्राप्त करेंगे. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी. इसका अर्थ यह हुआ कि पेंशनधारकों को पिछले चार महीनों के बढ़े हुए महंगाई राहत की बकाया राशि मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: दिवाली की जबरदस्त डिमांड से सोना 82,000 रुपये के पार, जानें कितना बढ़ गया दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




