दिवाली के दिन भी गिरकर खुला बाजार, सेंसेक्स 225 अंक फिसला

Updated:
विज्ञापन

Sensex

Stock Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई 225 घाटे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक रुख की वजह से दिवाली के मौके पर भी घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 31 अक्टूबर 2024 को गिरावट के साथ खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 225.17 अंक की गिरावट के साथ 79,707.66 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 60.85 अंक फिसलकर 24,280 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत थी. बुधवार को सेंसेक्स 426.85 अंक या 0.53% टूटकर 79,942.18 अंक और निफ्टी 126.00 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 24,340.85 अंक पर बंद हुए थे.

विज्ञापन

टेक महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे. वहीं, लार्सन एंड टुब्रो के शेयर ने 5% से अधिक की छलांग लगाई है. बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का उच्च आय के कारण जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,395 करोड़ रुपये रहा है. इसके अलावा, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाभ में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजारों में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने 4,613.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इसे भी पढ़ें: चाय में चीनी हो सकती है कम, जलेबी की चाशनी में नहीं रहेगा दम, जानें कारण

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई 225 घाटे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.48% की बढ़त के साथ 72.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

इसे भी पढ़ें: दिवाली की जबरदस्त डिमांड से सोना 82,000 रुपये के पार, जानें कितना बढ़ गया दाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola