ePaper

घर या जमीन खरीदने से पहले जरूरी है ये काम, चूके तो रजिस्ट्री के वक्त होगी बड़ी परेशानी, जानें अपडेट

Updated at : 08 Dec 2023 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
घर या जमीन खरीदने से पहले जरूरी है ये काम, चूके तो रजिस्ट्री के वक्त होगी बड़ी परेशानी, जानें अपडेट

Pan-Aadhaar Card Linking: प्रॉपर्टी खरीदते वक्त खरीदार को 1% TDS केंद्र सरकार को देना होता है. अगर आधार-पैन लिंक नहीं है तो एक प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा.

विज्ञापन
undefined

Pan-Aadhaar Card Linking: अगर आप घर खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, प्रॉपर्टी खरीदने के वक्त आपको सरकार को टैक्स देना होता है. इसको टीडीएस के रुप में चुकाना होता है. ऐसा नहीं करने पर जमीन की रजिस्ट्री संभव नहीं है.

undefined

ये टैक्स जमा करने के लिए आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है. ऐसा नहीं होने पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ेगा. दूसरे शब्दों में प्रॉपर्टी खरीदते वक्त खरीदार को 1% TDS केंद्र सरकार को देना होता है. अगर आधार-पैन लिंक नहीं है तो एक प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत टैक्स देना होगा.

Also Read: PAN Card खोने पर घबरायें नहीं, आधार नंबर की मदद से फट से होगा डाउनलोड, नहीं लगेगा पैसा, जानें कैसे
undefined

बिना पैन कार्ड के प्रॉपर्टी खरीदने वाले को आयकर विभाग के द्वारा नोटिस भी भेजा जा सकता है. हालांकि, पैन-आधार लिंक करने की समय सीमा खत्म हो गयी है. अब ऐसा करने के लिए आपको एक हजार रुपये का जुर्माना आयकार विभाग को देना होगा.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 30 जून दी गयी थी. इसके बाद, भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने वाले 11.5 करोड़ लोगों का पैन कार्ड सरकार के द्वारा रद्द कर दिया गया है. ये जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी जानकारी में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा दी गयी है.

undefined

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होने पर आयकर विभाग के द्वारा पैन कार्ड को इनवैलिड कर दिया जाता है. ऐसे में आप आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पायेंगे. साथ ही, टीडीएस रिफंड नहीं होगा. सेबी के निर्देशानुसार इन्वेस्टमेंट नहीं कर पायेंगे और जीएसटी नंबर निरस्त हो जायेगा. क्योंकि, जीएसटी नंबर, पैन कार्ड से ही बनता है.

undefined

आधार कार्ड और पैन को लिंक करना ऑनलाइन संभव है. इसके लिए सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं. वेबसाइट पर आधार पैन लिंक का विकल्प दिया गया है. इस लिंक को क्लिक करें और अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर फिड करें. इसके बाद, आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर को ओटीपी आएगा.

undefined

इसके बाद आपके सामने पेमेंट के लिए एक पेज खुलेगा. इसमें पेमेंट से जुड़ी जानकारी मिलेगी. इस बीच, Income Tax Department आपकी डीटेल्स को क्रॉसचेक करता है कि आपके आधार और पैन की जानकारी वैलिड है कि नहीं. इसके बाद आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola