ePaper

आईएमएफ का पैसा डकार जाएगा पाकिस्तान, नहीं बची कर्ज चुकाने की ताकत

Updated at : 11 May 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan

शहबाज शरीफ

आईएमएफ ने कहा है कि पाकिस्तान को कर्ज चुकाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही वैश्विक वित्तीय निकाय ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता पर संदेह किया है.

विज्ञापन

इस्लामाबाद: चीन, अमेरिका, सऊदी अरब और खाड़ी के देशों से कर्ज लेकर अर्थव्यवस्था चलाने वाला पाकिस्तान अब आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) का पैसा डकारने की फिराक में है. आर्थिक तौर पर कमजोर दुनिया के देशों को कर्ज मुहैया कराने वाली संस्था आईएमएफ को शक है कि पाकिस्तान उससे लिये गए कर्ज को नहीं चुकाएगा, क्योंकि अब उसके पास कर्ज चुकान की ताकत ही नहीं बची है.

पाकिस्तान पहुंचे आइएमएफ के अधिकारी

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान को कर्ज चुकाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही वैश्विक वित्तीय निकाय ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता पर संदेह किया है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के बारे में वाशिंगटन स्थित बैंक का आकलन ऐसे वक्त में आया है, जब आईएमएफ सहायता दल शुक्रवार को यहां अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए पहुंचा है.

फिर से नया पैकेज मांग रहा है पाकिस्तान

इस्लामाबाद ने विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) के तहत नए राहत पैकेज का अनुरोध किया था. आईएमएफ का दल इस अनुरोध पर चर्चा के लिए आया है. जियो न्यूज ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान पर जारी अपनी स्टाफ रिपोर्ट में आईएमएफ के हवाले से कहा कि कर्ज चुकाने की पाकिस्तान की क्षमता गंभीर जोखिमों के अधीन है और यह नीतियों को लागू करने तथा समय पर बाहरी वित्तपोषण पर निर्भर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेष रूप से सुधारों को अपनाने में देरी, उच्च सार्वजनिक ऋण और सकल वित्त पोषण की जरूरतें और सामाजिक-राजनीतिक कारक – नीति कार्यान्वयन को खतरे में डाल सकते हैं.

सऊदी अरब के युवराज ने टाला पाकिस्तान दौरा

इस बीच, खबर यह है कि सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मुहम्मद बिन सलमान की बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान यात्रा अज्ञात कारणों से टाल दिया है. जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पहले उम्मीद थी कि वे 19 मई को दो दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचेंगे. सऊदी अरब के युवराज की यात्रा अब विलंबित हो गई है. उनकी यात्रा नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए बहुत महत्व रखती थी. पाकिस्तान विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब से बड़ा निवेश आने की उम्मीद लगाए है.

बूढ़ा हो गया डॉलर! दिखने लगी 110 साल के ‘राजा’ की कमजोरी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola