New Income Tax Bill: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव, सरकार ने धारा 80C समाप्त की, जानिए 1.5 लाख लाभ कैसे मिलेगा

New Income Tax Bill 2025
New Income Tax Bill 2025: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव, सरकार ने धारा 80C समाप्त की, अब 1.5 लाख रुपये तक का लाभ कैसे मिलेगा, जानें नए नियमों के तहत
New Income Tax Bill: आयकर कानून में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसने टैक्सपेयर्स को चौंका दिया है. सरकार ने इनकम टैक्स की धारा 80C को समाप्त कर दिया है. यह धारा करदाताओं को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचाने का सबसे लोकप्रिय माध्यम थी. अब इसके खत्म होने के बाद करदाताओं को नए विकल्पों की तलाश करनी होगी. आइए जानते हैं कि अब कैसे मिलेगा टैक्स छूट का फायदा.
क्या कहता है नया प्रस्ताव?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इनकम टैक्स प्रणाली में बदलाव के लिए नया प्रस्ताव पेश किया. इसका मकसद कर नियमों को सरल बनाना है ताकि लोग आसानी से समझ सकें. प्रस्ताव में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव शामिल है. फिलहाल नया इनकम टैक्स बिल समीक्षा के दौर में है और जल्द ही नए टैक्स कानून के रूप में लागू किया जाएगा. इस प्रस्ताव पर टैक्सपेयर्स के बीच काफी चर्चा हो रही है.
कैसे मिलता था धारा 80C का लाभ?
पुरानी टैक्स व्यवस्था में धारा 80C के तहत करदाता विभिन्न निवेश योजनाओं में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक की छूट पाते थे. इसमें इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), जीवन बीमा प्रीमियम, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और टैक्स-सेवर डिपॉजिट शामिल थे. यह प्रावधान उन लोगों के लिए फायदेमंद था, जो अपनी कर देनदारी कम करना चाहते थे.
धारा 80C के प्रावधान अब धारा 123 में शामिल
सरकार ने नए बिल में बड़ा बदलाव किया है. धारा 80C की कुछ छूटें अब नई धारा 123 के तहत दी जाएंगी. इसके अनुसार, व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों (HUF) को वर्ष में किए गए योग्य निवेशों पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी. यह छूट निर्धारित सीमा तक ही सीमित रहेगी. नए नियमों के तहत टैक्स छूट प्राप्त करना पहले की तुलना में सरल होगा.
Also Read: रोजाना लाखों रुपये खर्च कर ड्यूटी करती है सुपर मॉम, बच्चों के लिए इतना देती है किराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










