14 महीने बाद निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर, शेयर बाजार में लौटी रफ्तार

Stock Market
Stock Market :शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स भी तेजी के साथ खुला और कुछ ही देर में 85,843.82 के स्तर तक पहुंच गया.बाजार खुलते समय निफ्टी 50: 26,261.25 (+55.95 अंक / +0.21%) और सेंसेक्स: 85,741.13 (+131.62 अंक / +0.15%) यह तेजी बुधवार की मजबूत रैली की निरंतरता मानी जा रही है
Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 50 ने 14 महीने बाद नया सर्वकालिक उच्च स्तर छूते हुए 26,285.95 का आंकड़ा पार कर लिया. दिन के कारोबार में निफ्टी 80.65 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचा, जिससे बाजार में दोबारा तेजी का माहौल साफ दिखा.
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड के बेहद करीब
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स भी तेजी के साथ खुला और कुछ ही देर में 85,843.82 के स्तर तक पहुंच गया.बाजार खुलते समय निफ्टी 50: 26,261.25 (+55.95 अंक / +0.21%) और सेंसेक्स: 85,741.13 (+131.62 अंक / +0.15%) यह तेजी बुधवार की मजबूत रैली की निरंतरता मानी जा रही है. निफ्टी ने सितंबर 2024 में बने अपने पुराने रिकॉर्ड 26,277.37 को पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स भी सितंबर 2024 के उच्चतम स्तर 85,978.25 के बेहद नजदीक पहुंच गया है. यह संकेत देता है कि निवेशकों का भरोसा फिर से बाजार पर मजबूत हो रहा है.
एक्सपर्ट की राय
बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि भारतीय बाजार सितंबर 2024 के ऑल-टाइम हाई को दोबारा हासिल करने की मजबूत स्थिति में हैं. उनके अनुसार पिछले 14 महीनों में भारतीय बाजारों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है इतिहास बताता है कि ऐसे दौर के बाद अगले 12 महीनों में बेहतर रिटर्न देखने को मिलता है उन्होंने यह भी जोड़ा कि अनुकूल राजकोषीय नीतियां, सहायक मौद्रिक माहौल और घरेलू मांग में सुधार भारतीय इक्विटी के लिए सकारात्मक संकेत हैं.
कमोडिटी मार्केट में भी चमक
तेजी का असर सिर्फ शेयर बाजार तक सीमित नहीं रहा. वैश्विक संकेतों के चलते सोना और चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखी गई, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर भी बना हुआ है.
Also Read: शादियों के सीजन में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, चांदी भी हुआ महंगा, जानें आज का लेटेस्ट रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










