Mutual Fund SIP: मात्र 100 रुपये से इन 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में शुरू कर सकते हैं एसआईपी, 3 साल में 20% से अधिक तक दिया है रिटर्न

Mutual Fund SIP
Mutual Fund SIP: मात्र ₹100 से शुरू होने वाली SIP के जरिए आप इन 5 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं. इन फंड्स ने बीते 3 वर्षों में 20% से अधिक का रिटर्न दिया है, जो छोटे निवेशकों के लिए बड़ा मुनाफा साबित हो सकता है.
Mutual Fund SIP: अगर आप छोटी राशि से निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड का SIP (Systematic Investment Plan) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासतौर पर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स उन निवेशकों के लिए आदर्श हैं जो स्थिरता और भरोसेमंद कंपनियों में निवेश को प्राथमिकता देते हैं.
लार्ज कैप फंड्स उन बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं जो मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 100 में आती हैं. इन कंपनियों का प्रदर्शन तुलनात्मक स्थिर रहता है और बाजार के उतार-चढ़ाव में भी ये तुलनात्मक रूप से कम जोखिम वाली होती हैं.
यहां हम आपको ऐसे 5 लार्ज कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बीते 3 वर्षों में 20% या उससे अधिक रिटर्न दिया है और खास बात यह है कि इनमें आप सिर्फ ₹100 की SIP से निवेश शुरू कर सकते हैं.
Also Read: शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत, कमाई सीजन पर निवेशकों की नजर
1. निप्पोन इंडिया लार्ज कैप फंड
- 3 साल का रिटर्न: 23.23%
- यह फंड वित्तीय सेवा, आईटी और तेल-गैस क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है.
- कम जोखिम के साथ बढ़िया दीर्घकालिक रिटर्न देने में सक्षम.
2. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड
- रिटर्न: 21.50%
- मजबूत पोर्टफोलियो, अनुभवी फंड मैनेजमेंट और विविध क्षेत्रों में निवेश इसकी खासियत है,
3. डीएसपी लार्ज कैप फंड (रेगुलर प्लान)
- रिटर्न: 21.25%
- स्थिर रिटर्न और लो-टू-मॉडरेट रिस्क प्रोफाइल वाला फंड.
4. इनवेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड
- रिटर्न: 20.40%
- मिड से लेकर लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए उपयुक्त विकल्प.
5. एचडीएफसी लार्ज कैप फंड (रेगुलर प्लान)
- रिटर्न: 19.87%
- मजबूत ब्रांड वैल्यू और स्थिर पोर्टफोलियो इसकी खासियत है.
Also Read : दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड, सिर्फ असली अमीर ही ले सकते हैं, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










