ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स 2024: वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी नंबर 2 पर, सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को पछाड़ा

Updated:
विज्ञापन
ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स 2024: वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी नंबर 2 पर, सत्या नडेला और सुंदर पिचाई को पछाड़ा

ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स 2024 के ग्लोबल रैंकिंग में मुकेश अंबानी से आगे चाइनीग ग्रुप टेनसेंट के फाउंडर हुआतेन्ग मा हैं. इस सूची में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पांचवें स्थान पर हैं. जबकि 6ठे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनीश शाह हैं.

विज्ञापन
undefined

ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स 2024 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. मुकेश अंबानी ने इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है.

undefined

मुकेश अंबानी से आगे हुआतेन्ग मा

ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स 2024 के ग्लोबल रैंकिंग में मुकेश अंबानी से आगे चाइनीग ग्रुप टेनसेंट के फाउंडर हुआतेन्ग मा हैं. इस सूची में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पांचवें स्थान पर हैं. जबकि 6ठे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनीश शाह हैं.

undefined

2023 में भी मुकेश अंबानी को मिला था दूसरा स्थान

ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स ने 2023 में भी मुकेश अंबानी को दूसरा स्थान दिया था. जबकि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2023 की रैंकिंग में 8वें स्थान पर रखा गया था.

undefined

मुकेश अंबानी का स्कोर 80.3

ब्रांड गार्डियनशिप इंडेक्स ने 2024 की रैंकिंग में मुकेश अंबानी को ग्लोबल रैंकिंग में 80.3 स्कोर दिया है, जबकि इस मामले में नंबर एक पर मौजूद चाइनीग ग्रुप टेनसेंट के फाउंडर हुआतेन्ग मा को 81.6 दिया है.

undefined

क्या है ब्रांड गार्डियन का काम

ब्रांड गार्डियन ब्रांड और बिजनेस वैल्यू का आकलन करता है. यह वैसे CEOs को ग्लोबल स्तर पर मान्यता देता है, जो बेहरत भविष्य के लिए काम करते हों. इसके साथ ही सबको साथ लेकर चलते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola