Reliance ग्रुप के मालिक Mukesh Ambani को मिली धमकी, 3 घंटे में बड़ी घटना का दावा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2022 1:48 PM

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है. मुंबई पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक रिपोर्ट दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Mukesh Ambani News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फोन कॉल पर जान की धमकी मिली है. खबर है कि आठ बार कॉल किये गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन करनेवाले ने अगले 3 घंटों में बड़ी घटना होने का दावा किया है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है. मुंबई पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक रिपोर्ट दर्ज करायी है. मुंबई स्थित डीबी मार्ग स्टेशन की पुलिस इन कॉल्स को वेरिफाई करने में जुट गई है. मुंबई और क्राइम ब्रांच मौके पर जांच करने के लिए पहुंची है.

मुकेश अंबानी को देख लेने की धमकी

मुकेश अंबानी को यह धमकीभरा फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर एक अज्ञात नंबर से की गई हैं. इनमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई है. खबरों की मानें, तो फोन करनेवाला व्यक्ति खुद को नंबर वन आतंकवादी बता रहा था.

वह फोन कॉल पर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी को देख लेने की धमकी दे रहा था. साथ ही, वह फोन कॉल पर एनआईए, एटीएस, मुंबई पुलिस को गालियां दे रहा था. रिपोर्ट है कि हॉस्पिटल में कुल आठ कॉल किये गए. हालात की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क हो गई है. इससे पहले भी मनसुख हिरण मामले में इसी तरह की घटना सामने आयी थी.

Also Read: Mukesh Ambani को मिली Z Plus Security का खर्च कौन उठाता है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola