गौतम अडानी को पछाड़कर मुकेश अंबानी फिर बने भारत के सबसे अमीर, जानिए दोनों की दौलत में अब कितना है अंतर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Feb 2023 4:02 PM
देश में सबसे अमीर शख्स की फेहरिस्त में मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें अमीर शख्स हैं तो वहीं गौतम अडानी पर 10वीं पायदान पर हैं.
Mukesh Ambani: रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर देश के सबसे अमीर आदमी बन गये हैं. उनकी नेटवर्थ गौतम अडानी से ज्यादा हो गई है. फोर्ब्स की ओर से दी गई जानकारी में यह बात सामने आयी है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में गौतम अडानी के शेयरों में भारी गिरावट आयी है. इस कारण उनकी नेटवर्थ भी घटकर करीब 84 अरब डॉलर पहुंच गई है.
10 पायदान पर पहुंचे गौतम अडानी: बता दें, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 84.3 अरब डॉलर है, जबकि गौतम अडानी के शेयरों के भाव में गिरावट के बाद उनकी नेटवर्थ कम होकर 83.9 अरब डॉलर हो गई है. यानी देश में सबसे अमीर शख्स की फेहरिस्त में मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें अमीर शख्स हैं तो वहीं गौतम अडानी पर 10वीं पायदान पर हैं.
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट: बात करें दुनिया के टॉप 10 अमीरों के बारे में तो दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर शख्स अभी बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं. उनकी नेटवर्थ 214 अरब डॉलर है. वहीं, इस लिस्ट में एलोन मस्क दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. एलन मस्क की नेटवर्थ फिलहाल 178.3 अरब डॉलर है. अमीरो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 126.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस हैं. 111.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन चौथे स्थान पर हैं.
वॉरेन बफे पांचवें नंबर पर हैं, उनकी नेटवर्थ 108.5 अरब डॉलर है. बिल गेट्स 104.5 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर हैं. दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स कार्लोस स्लिम हेलु है, उनकी नेटवर्थ 91.7 अरब डॉलर है. वहीं, 85.8 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज दुनिया के आठवें सबसे अमीर शख्स हैं. जबकि, मुकेश अंबानी नौवें सबसे अमीर और गौतम अडानी 10वें सबसे अमीर शख्स हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










