टैक्स नोटिस से कांपे मीशो के शेयर, लगा 1500 करोड़ का झटका

Updated:
विज्ञापन

मीशो के शेयर की कीमत में गिरावट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Meesho Share Price Drop: Meesho को मिला 1500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स नोटिस, जिसके बाद कंपनी के शेयर 10% तक गिर गए. जानिए क्या है पूरा विवाद और कंपनी का इस भारी टैक्स डिमांड पर क्या कहना है.

विज्ञापन

Meesho Share Price Drop: ई-कॉमर्स दिग्गज मीशो (Meesho) के लिए पिछला हफ्ता काफी भारी रहा है. इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी को करीब 1,500 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस थमाया है. इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और शेयर लगभग 10% तक टूट गए.

विज्ञापन

सोमवार को बाजार खुलते ही मीशो का शेयर 147 रुपये से गिरकर 143.34 रुपये के निचले स्तर पर आ गया है. निवेशकों में इस भारी भरकम टैक्स डिमांड को लेकर डर साफ दिखाई दे रहा है.

टैक्स विभाग ने क्यों भेजा नोटिस?

इनकम टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के खातों की बारीकी से जांच (Scrutiny Assessment) करने के बाद यह कदम उठाया है. विभाग का कहना है कि कंपनी ने जो अपनी कमाई दिखाई थी, उसमें कुछ गड़बड़ियां और बदलाव पाए गए हैं. इसी आधार पर ब्याज सहित कुल 1,499.73 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया है.

क्या कहती है मीशो कंपनी?

कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह इस बात से सहमत नहीं है. मीशो का कहना है कि उनके पास अपनी बात साबित करने के लिए ठोस कानूनी सबूत हैं और वे इस डिमांड को कोर्ट में चुनौती देंगे. कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि इस नोटिस से उनके रोजाना के काम या आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा बुरा असर नहीं पड़ेगा.

क्या पहले भी हुआ है ऐसा विवाद?

जी हां, यह पहली बार नहीं है. इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भी कंपनी को ऐसा ही नोटिस मिला था. उस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्टे (रोक) लगा दिया था और वह केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है.

कमाई में कैसा रहा प्रदर्शन?

दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में मीशो की कमाई में 31% की बढ़त हुई है, जो बढ़कर 3,517.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. लेकिन साथ ही कंपनी के खर्चे भी काफी ज्यादा, करीब 4,071 करोड़ रुपये रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: डॉलर की बढ़ती मांग के चलते रुपया पस्त, आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola