ePaper

Masaledar Golgappa: गोलगप्पे की तरह क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले सावधान, 15 जुलाई से नियम बदलने जा रहा एसबीआई

Updated at : 05 Jul 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Masaledar Golgappa

SBI Credit Card

Masaledar Golgappa: अगर आप गोलगप्पे की तरह बार-बार क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अहम बदलाव के बारे में जान जाइए. 15 जुलाई 2025 से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं. अब मिनिमम अमाउंट ड्यू में ईएमआई बैलेंस, जीएसटी, फाइनेंस चार्ज और ओवरलिमिट अमाउंट भी शामिल होगा. साथ ही 1 करोड़ रुपये तक का फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी खत्म किया जा रहा है. यह बदलाव एसबीआई के प्रीमियम कार्ड यूजर्स पर असर डालेगा.

विज्ञापन

Masaledar Golgappa: गोलगप्पे की तरह अगर आप भी क्रेडिट का दनादन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (स्टेड बैंक ऑफ इंडिया) की सहायक कंपनी एसबीआई कार्ड 15 जुलाई 2025 से नियमों में बदलाव करने जा रहा है. इसमें सबसे अहम बदलाव क्रेडिट कार्ड बिल के मिनिमम अमाउंट ड्यू (एमएडी) से जुड़ा है.

एमएडी में बड़ा बदलाव

अब तक एमएडी का मतलब कुल बकाया का 2 से 5 फीसदी तक होता था, जिससे लेट पेमेंट चार्ज से बचा जा सकता था. लेकिन, अब एमएडी में कुल बकाया का 2%, जीएसटी का 100%, ईएमआई बैलेंस, फीस, फाइनेंस चार्ज, और ओवरलिमिट अमाउंट को भी शामिल किया जाएगा. इसका मतलब यह है कि कार्डधारकों को हर महीने न्यूनतम भुगतान की राशि अधिक चुकानी होगी. हालांकि, यह सहूलियत डिफॉल्ट से बचने के लिए होती है. फिर भी, पूरा बकाया चुकाना ही फायदे का सौदा रहेगा, क्योंकि एमएडी चुकाने पर भी बाकी राशि पर ब्याज जारी रहता है.

फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर होगा बंद

दूसरा बड़ा बदलाव कॉम्प्लिमेंटरी इंश्योरेंस कवर को लेकर है. एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट और एसबीआर् कार्ड माइल्स प्राइम यूजर्स को अभी तक 1 करोड़ रुपये तक का फ्री एयर एक्सीडेंट कवर दिया जा रहा था. यह अब 15 जुलाई से बंद हो जाएगा. इतना ही नहीं, एसबीआई कार्ड प्राइम और एसबीआई कार्ड पल्स जैसे अन्य कार्ड्स पर मिलने वाला 50 लाख रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी समाप्त कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: त्रिनिदाद को क्या बेचता और खरीदता है भारत, पीएम मोदी की यात्रा कितना होगा फायदा

कार्डधारकों के लिए जरूरी सलाह

इन बदलावों के चलते एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को समय पर और पूरा भुगतान करने की आदत डालनी चाहिए. साथ ही, जिन उपभोक्ताओं ने एयर ट्रैवल से जुड़े लाभों को ध्यान में रखकर ये कार्ड लिए थे, वे अब अपने बेमेल हो चुके लाभों की समीक्षा करें और जरूरत अनुसार नया विकल्प चुनें.

इसे भी पढ़ें: Masaledar Golgappa: कौन है वह हथियार डीलर, जिसे दिल्ली के स्पेशल कोर्ट को घोषित किया भगोड़ा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola