ePaper

विदेशी पूंजी निकासी से शुरुआती कारोबार में ही टूट गया बाजार, 185 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated at : 17 May 2024 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी पूंजी निकासी से शुरुआती कारोबार में ही टूट गया बाजार, 185 अंक गिरा सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार. फाइल फोटो

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध पांच कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले, जबकि चार कंपनियों के शेयर लाभ के साथ हरे निशान पर खुले.

विज्ञापन

Stock Market: लगातार विदेशी पूंजी की निकासी और कमजो वैश्विक रुझानों की वजह से कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार शुरुआत में ही टूट गया. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 185.42 अंक गिरकर 73,478.30 अंक पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने भी करीब 50.35 अंक फिसलकर 22,353.50 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की. इस बीच, अंतरबैंक मुद्रा बाजार से राहत भरी खबर है कि शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट होकर 83.50 रुपये के स्तर पर खुला.

इन कंपनियों ने नफा-नुकसान के साथ की शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सूचीबद्ध पांच कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ खुले, जबकि चार कंपनियों के शेयर लाभ के साथ हरे निशान पर खुले. जिन कंपनियों के शेयर लाभ के साथ खुले, उनमें एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा गुरुवार के कारोबार में टॉप गेनर्स कंपनी बनी थी.

भरी गर्मी में बमक गया सोना, रिकॉर्ड बनाकर चांदी हो गई हॉट

एशियाई बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा. वहीं, अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 776.49 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

एक दिन में आप कितना गटक जाते हैं GST, पता है? नहीं तो पढ़िए

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola