ePaper

Elon Musk से संपत्ति के मामले में 4 साल बाद फिर आगे निकले Mark Zuckerberg, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने

Updated at : 06 Apr 2024 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
elon musk

elon musk

Elon Musk की घटती संपत्ति के बीच Mark Zuckerberg ने पिछले सप्ताह जमकर कमाई की है. अब वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं. हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ड काबिज हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं.

विज्ञापन

Elon Musk की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, दूसरी तरफ Mark Zuckerberg की कमाई बढ़ती जा रही है. साल 2020 के बाद, पहली बार जुकरबर्ग ने संपत्ति के मामले में मस्क को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्‍स के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति शुक्रवार को 5.65 अरब डॉलर तक बढ़कर 187 अरब डॉलर पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इस साल मार्क जुकरबर्ग संपत्ति में 58.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इनकी दौलत में इतनी बढ़ोतरी फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में तेजी के कारण देखने को मिला.

क्यों हुआ मस्क को नुकसान?

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एलन मस्क मार्च के पहले सप्ताह में पहले स्थान पर थे. मगर अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. एलन मस्क को झटका तब लगा जब टेस्ला ने कम महंगी कारों के उत्पादन की योजना बंद कर दी. इससे कंपनी के स्टॉक में बड़ी गिरावट देखने को मिली. जिसके बाद, एलन मस्‍क की कुल संपत्ति 181 अरब डॉलर होगी. मस्‍क के लिए साल 2024 की शुरुआत बेहतर नहीं रही है. सोशल मीडिया कंपनी एक्स के नुकसान के बाद, अब उन्हें अन्य कंपनियों में भी घाटा झेलना पड़ रहा है. इस साल उन्हें 48.4 अरब डॉलर का नुकासान हुआ है. कल यानी शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 4.52 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली.

Also Read: अगले सप्ताह बाजार में आएंगे तीन कंपनियों के आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जानें पूरी बात

टॉप 10 में कोई भारतीय नहीं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ड काबिज हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं. हालांकि, इस लिस्ट में टॉप 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी 112 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं. जबकि, गौतम अदाणी 104 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola