LPG Cylinder पर फैल रही खबरें भ्रामक! अफवाहों से रहें सावधान, जानिए सच्चाई

कम स्टॉक में ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक गैस पहुंचाना (फोटो क्रेडिट-Canva)
LPG Supply: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत और सिलेंडर का वजन घटाने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब 14.2 किलो के सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस मिलेगी. हालांकि, सरकार ने अब इस वायरल खबर का सच बताते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
LPG Supply: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में सप्लाई रुकने की वजह से भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत होने की आशंका है. कई मीडिया दावा कर रहे हैं कि अब 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर में केवल 10 किलोग्राम गैस ही भरी जाएगी. अब इस वायरल खबर दावे पर सरकार का आधिकारिक बयान सामने आ गया है जिससे स्थिति साफ हो गई है.
सरकार ने दावों को बताया पूरी तरह गलत
सरकार ने दावों को बताया पूरी तरह गलत. वायरल हो रही खबरों पर विराम लगाते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिलेंडर में गैस की मात्रा कम करने का कोई भी विचार नहीं है. सरकारी सूत्रों के अनुसार गैस सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और तेल कंपनियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे साझा करें.
आखिर क्यों आई सिलेंडर की कमी?
भारत अपनी जरूरत की लगभग 60% गैस विदेशों से मंगाता है.
- सप्लाई रूट बंद: ईरान और आसपास के इलाकों में जारी युद्ध की वजह से ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ (जो तेल सप्लाई का मुख्य रास्ता है) से जहाजों का आना-जाना बहुत कम हो गया है.
- जहाज फंसे: भारत आने वाले कई एलपीजी टैंकर खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं और पिछले हफ्ते से कोई नया कार्गो भारत नहीं पहुंचा है.
- भारी मांग: भारत में हर दिन लगभग 93,500 टन एलपीजी की खपत होती है, जिसका बड़ा हिस्सा घरों में इस्तेमाल होता है.
सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने की कोशिश
हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना हुआ है लेकिन भारत सरकार ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सतर्क है. पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार वैश्विक स्थितियों पर नजर बनाए हुए है ताकि देश में रसोई गैस की किल्लत न हो. उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से मिलने वाली जानकारी पर ही यकीन करें. फिलहाल सिलेंडर की वजन प्रक्रिया या गैस वितरण के नियमों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Also Read : AC खरीदना पड़ेगा भारी, कच्चे माल महंगे और LPG संकट का असर !
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




