LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की क्या है नयी कीमत, सस्ता हुआ या महंगा, जानें यहां

LPG Price 1 July 2023: देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये पर आज भी ग्राहकों को दिया जाएगा. जानें तेल कंपनियों ने आज क्या लिया है रसोई गैस की कीमत को लेकर फैसला
LPG Price 1 July 2023: आज यानी 1 जुलाई महीने का पहला दिन है. आज से कई चीजें बदलने जा रहीं हैं. लोगों को रसोई गैस की कीमत को लेकर चिंता रहती है. तो आपको बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम अपडेट हो चुके हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नजर डालें तो घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये पर आज भी ग्राहकों को दिया जाएगा. वहीं, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रुपये ही है. यहां चर्चा कर दें कि जून महीने में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम किये गये थे. जबकि मई महीने में भी 172 रुपये यह सस्ता हुआ था.
यहां चर्चा कर दें कि एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आया था. एक जून को एक बार फिर तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता किया था. इसके बाद राजधानी में यह सिलेंडर 1773 रुपये पर पहुंच गया.
यदि आप एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करने की इच्छा रखते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर क्लिक करें. यहां आप इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी की कीमत में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं.
लेह-1340
आईजोल-1260
भोपाल-1108.5
जयपुर- 1106.5
बेंगलुरू- 1105.5
दिल्ली- 1103
मुंबई- 1102.5
श्रीनगर- 1219
पटना- 1201
कन्या कुमारी- 1187
अंडमान- 1179
रांची- 1160.5
देहरादून- 1122
चेन्नई- 1118.5
आगरा- 1115.5
चंडीगढ़- 1112.5
विशाखापट्टनम- 1111
अहमदाबाद- 1110
शिमला- 1147.5
डिब्रूगढ़- 1145
लखनऊ- 1140.5
उदयपुर- 1134.5
इंदौर- 1131
कोलकाता- 1129
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की समीक्षा करतीं हैं और इसकी कीमत में बदलाव करतीं हैं. इस क्रम में आज यानी एक जुलाई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तेल कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










