LPG Price Hike : दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

LPG Price Hike Today

LPG Price Hike : दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है. कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इंडियन ऑयल कंपनियों ने बढ़ा दी है. जानें किस शहर में कितनी बढ़ी कीमत.

विज्ञापन

LPG Price Hike : साल के अंतिम महीने के पहले दिन महंगाई का झटका लगा है. इंडियन ऑयल (IOCL) से मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2024 यानी आज से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है. प्रति सिलेंडर 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यानी महंगा केवल कामर्शियल गैस सिलेंडर हुआ है. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

अब दिल्ली में कितने में मिलेंगे कामर्शियल गैस सिलेंडर?

19 किलो वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की राजधानी दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये उपभोक्ताओं को चुकानी होगी. नवंबर के महीने में भी इस सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले 1 अक्टूबर को यह सिलेंडर 1740 रुपये का दिया जा रहा था. बढ़ोतरी लगातार 5वें महीने देखने को मिल रही है.

कोलकाता, मुबंई और चेन्नई में क्या है कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

IOCL के अनुसार, कोलकाता में अब इस सिलेंडर की कीमत 1927.00 रुपये हो गई है. वहीं मुबंई में 1771.00 रुपये और चेन्नई में 1980.50 रुपये में उपभोक्ताओ को ये मिलेगी.

Read Also : LPG Price Hike: महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानें दिल्ली से मुंबई तक कितने बढ़े दाम

रसोई गैस सिलेंडर की अभी क्या है कीमत?

घर की रसोई में उपयोग में आने वाली एलपीजी यानी 14.2 किलो के सिलेंडरों की कीमत वही है, जो नवंबर में थी. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान में 803.00 रुपये है. कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये जबकि चेन्नई में यह 818.50 रुपये में उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola