LPG Price In Pakistan: 3000 रुपये में गैस सिलेंडर…पाकिस्तान में LPG की कीमत जान ठनक जाएगा माथा

Updated:
विज्ञापन

Pakistan gas cylinder Price

LPG Price In Pakistan: भारत में सोमवार से रसोई गैस (LPG ) की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी घोषणा की. 50 रुपये की बढ़ोतरी होने से 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी. जबकि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर अब 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये में मिलेंगे. भारत में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत 853 है, लेकिन आप पाकिस्तान में एक गैस सिलेंडर की कीमत जानेंगे, तो अपना माथा ठोक लेंगे. तो इस स्टोरी में आपको पड़ोसी देश पाकिस्तान में गैस की कीमत के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

विज्ञापन

LPG Price In Pakistan: भारत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने पर एक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 853 रुपये हो गई है. वहीं पाकिस्तान में एक सिलेंडर की कीमत भारत की तुलना में चार गुना अधिक है. आर्थिक रूप से कंगाल हो चुके पाकिस्तान में लोगों को रसोई गैस के लिए मारा-मारी का सामना करना पड़ता है.

पाकिस्तान में एक गैस सिलेंडर की कीमत 3000 से 3500 रुपये

पाकिस्तान में घरेलू रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेंडर करीब 3000 से 3500 रुपये है. मार्च 2025 में पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमत आधिकारिक तौर पर प्रति किलोग्राम 247.82 रुपये थी. अगर भारत में सिलेंडर की जो भार 14.2 किलोग्राम होती है, उसके अनुसार पाकिस्तान में एक सिलेंडर की कीमत का आंकलन करें, तो प्रति सिलेंडर 3519 रुपये होगी. पाकिस्तान में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत और अधिक है. 45.4 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत लगभग 11,251.16 रुपये है. हालांकि गैस की कीमत में उतार-चढ़ाव होती रहती है. वैसे में पाकिस्तान में भी मार्च महीने में गैस की कीमत में 6.15 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई थी. जिसके बाद 11.8 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत घटकर 2930 रुपये हो गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola