LPG Price 1 Nov 2024 : दिवाली के ठीक बाद धमाका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

LPG Price 1 Nov 2024 : दिवाली के ठीक दूसरे दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. जानें कितनी बढ़ी कीमत

विज्ञापन

LPG Price 1 Nov 2024: दिवाली के ठीक दूसरे दिन जनता की जेब पर महंगाई का झटका लगा है. जी हां…शुक्रवार को एलपीजी की कीमत में वृद्धि देखने को मिल रही है. 1 नवंबर 2024 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इंडियन ऑयल द्वारा जारी लेटेस्ट रेट पर नजर डालें तो, दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये लोगों को अब चुकाने होंगे. वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो चुके हैं. कारोबारी नगरी मुंबई में एलपीजी सिलेंडर 1754.50 रुपये में मिलेगा. जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपये हो चुकी है.

कहां कितनी बढ़ी कीमत

  1. मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62 रुपये महंगा हुआ है. 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर 1692.50 रुपये में लोगों को मिल रहा था जो अब 1754.50 रुपये हो गया है.
  2. कोलकाता में पहले 1850.50 रुपये का कॉमर्शियल सिलेंडर था जो अब 1911.50 रुपये का हो गया है.
  3. चेन्नई में 1903 रुपये का मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब आज से 1964.50 रुपये में आपको मिलेगा.

Read Also : LPG Price : रसोई गैस की कीमत में 100 टका की बढ़ोतरी, 1400 से ज्यादा चुकानी होगी अब कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी क्या

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपये में ही लोगों को मिल रहा है. वहीं राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही आपके लिए उपलब्ध है. कोलकाता में यह 829 रुपये जबकि मुंबई में 802.50 रुपये में लोगों के लिए उपलब्ध है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola