LPG Price : रसोई गैस की कीमत में 100 टका की बढ़ोतरी, 1400 से ज्यादा चुकानी होगी अब कीमत

LPG Price
LPG Price : रसोई गैस की कीमत में लगातार वृद्धि से जनता परेशान हो चुकी है. यदि इसी तरह से महंगाई जारी रही तो जनता सड़क पर उतरकर विरोध करेगी.
LPG Price : बांग्लादेश में रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है. यहां 12 किलोग्राम वाले Liquefied Petroleum Gas (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 35 टका की बढ़ोतरी हुई है. इससे इसकी नई कीमत 1,455 टका हो चुकी है. पिछले चार महीनों में कुल 100 टका की बढ़ोतरी LPG में देखी गई. जनता की जेब पर महंगाई का जोरदार झटका लगा है.
मध्यम वर्ग और निम्न आय वाले उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन, बांग्लादेश उपभोक्ता संघ (सीएबी) की प्रतिक्रया एलपीजी महंगी होने के बाद आई है. संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई का दौर इसी तरह से जारी रहा तो जनता को विरोध करने के लिए सड़क पर उतरना होगा.
फरवरी से पहले LPG की कीमत में कमी की कोई संभावना नहीं : बीईआरसी
बांग्लादेश ऊर्जा विनियामक आयोग (बीईआरसी) के अनुसार, फरवरी से पहले कीमत में कमी की कोई संभावना नहीं है. बीईआरसी हर महीने एलपीजी की कीमत को संशोधित करता है. एलपीजी का आयात मूल्य अपरिवर्तित रहा है, डॉलर की मजबूती के कारण कीमत में थोड़ी वृद्धि हुई है.
चार महीने में कितनी बढ़ी LPG की कीमत
बीईआरसी के अनुसार, पिछले चार महीनों में 12 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 टका की वृद्धि हुई है. जुलाई में कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई, जब 12 किलो के सिलेंडर की कीमत 3 टका बढ़ी. अगस्त में 11 टका बढ़कर 1,377 टका हो गई. सितंबर तक कीमत 1,421 टका तक पहुंच गई और इस महीने इसमें 35 टका और बढ़ गया.
Read Also : LPG Price: 1 अक्टूबर से मंहगा हुआ LPG सिलेंडर, त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, जानें क्या है रेट
क्यों बढ़ रही है LPG की कीमत
बांग्लादेश ऊर्जा विनियामक आयोग के सचिव बैरिस्टर मोहम्मद खलीलुर रहमान खान ने बताया कि एलपीजी की कीमतों को मासिक आधार पर संसोधन किया जाता है. यह मुख्य रूप से सऊदी सीपी (अनुबंध मूल्य) पर आधारित है. बीईआरसी प्रत्येक महीने के अंत में एलपीजी के लिए कच्चे माल ब्यूटेन और प्रोपेन की कीमतों को समायोजित करता है. बांग्लादेश में कीमतों में उतार-चढ़ाव काफी हद तक इन कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि और गिरावट से प्रभावित होती है. हालांकि, सर्दियों में यूरोपीय देशों में मांग बढ़ जाती है, जिससे वैश्विक बाजार की कीमतें बढ़ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










