LPG Price: 15 महीने से सस्ता गैस बेच रहीं कंपनियां घाटे में, सरकार देगी अरबों की मदद

Updated:
विज्ञापन
LPG

LPG

LPG Price: पिछले 15 महीनों से घरेलू एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेच रही तेल कंपनियां भारी घाटे में हैं. सरकार इन कंपनियों को राहत देने के लिए 30,000 से 35,000 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है. निर्णय जल्द संभव है.

विज्ञापन

LPG Price: केंद्र सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की लागत से कम कीमत पर बिक्री से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को 30,000 से 35,000 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दिए जाने की संभावना है.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय इस समय तेल कंपनियों को हुए वास्तविक घाटे और उसकी भरपाई के लिए उपयुक्त व्यवस्था पर काम कर रहा है. हालांकि, वित्त वर्ष 2025–26 के बजट में इस घाटे की भरपाई के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है.

लेकिन सरकार अप्रैल में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर करीब 32,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व पहले ही जुटा चुकी है. इस राजस्व का उपयोग एलपीजी से हुए घाटे की भरपाई में किया जा सकता है. अधिकारी के अनुसार, “तेल विपणन कंपनियां सरकार का ही हिस्सा हैं. नुकसान की भरपाई की जाएगी. इस पर मूल्यांकन जारी है कि कुल नुकसान कितना हुआ और इसे किस तंत्र से पूरा किया जाए.”

नियंत्रित कीमतों की वजह से नुकसान

भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतें सरकार द्वारा नियंत्रित होती हैं ताकि आम जनता को अंतरराष्ट्रीय बाजार की महंगाई से राहत दी जा सके. लेकिन देश में रसोई गैस का उत्पादन स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण एलपीजी का आयात करना पड़ता है. यह आयात सऊदी अरब की कीमतों (Saudi CP) के आधार पर होता है, जो वैश्विक मानक हैं.

इसका परिणाम यह होता है कि तेल कंपनियों को लागत से कम दर पर घरेलू एलपीजी बेचनी पड़ती है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है.

2024-25 में 40,500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

वित्त वर्ष 2024–25 के लिए अनुमान लगाया गया है कि तेल कंपनियों को एलपीजी की बिक्री से लगभग 40,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. इस घाटे की भरपाई के लिए सरकार अब राहत पैकेज पर गंभीरता से विचार कर रही है.

एक बार जब यह सब्सिडी जारी हो जाती है, तो तेल कंपनियों को यह स्वतंत्रता होगी कि वे इस राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) या अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं में किस प्रकार करें.

Also Read: दुनिया का सबसे महंगा क्रेडिट कार्ड, सिर्फ असली अमीर ही ले सकते हैं, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola