JACKPOT: अमेरिका में शख्स ने जीती दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी, इनाम में मिलेंगे 16500 करोड़

Updated:
विज्ञापन
JACKPOT: अमेरिका में शख्स ने जीती दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी, इनाम में मिलेंगे 16500 करोड़

लॉटरी की वेबसाइट ने बताया कि पावरबॉल गेम में सफेद बॉल पर लकी नंबर 10, 33, 41, 47 और 56 अंकित थे. लाल रंग की बॉल पर लकी नंबर 10 अंकित था. 16500 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले ने जोस सर्विस सेंटर, अल्टाडना, कैलिफोर्निया से लकी टिकट खरीदा था.

विज्ञापन

World’s Biggest Jackpot: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक शख्स ने लॉटरी में 2.04 बिलियन डॉलर (लगभग 165 अरब रुपये) का पावरबॉल जैकपॉट जीता है. इसे विश्व इतिहास का सबसे बड़ा लॉटरी जैकपॉट बताया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पावरबॉल जैकपॉट के पिछले 40 ड्रॉ बे-नतीजा रहे थे. वहीं, इस ड्रॉ के दौरान लॉटरी के सभी 6 नंबरों के मिलने की संभावना 29.22 करोड़ में मात्र 1 थी.

What Is The Lucky Number?

लॉटरी का लकी नंबर ये रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लॉटरी जीतनेवाले शख्स के बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पायी है. अब तक यह शख्स किसी के सामने नहीं आया है. लॉटरी की वेबसाइट ने बताया कि पावरबॉल गेम में सफेद बॉल पर लकी नंबर 10, 33, 41, 47 और 56 अंकित थे. लाल रंग की बॉल पर लकी नंबर 10 अंकित था. 16500 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले ने जोस सर्विस सेंटर, अल्टाडना, कैलिफोर्निया से लकी टिकट खरीदा था.

Also Read: Satta Matka या Lottery जीतने पर कितना TAX लगता है? How Much Money Can Winner Take Home?

एक बार में मिलेंगे 8250 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो लॉटरी कंपनी ने बताया है कि इनामी राशि पाने के लिए विजेता के सामने दो प्रक्रियाओं में से किसी एक काे चुनने का विकल्प दिया जाता है. अगर विजेता एक बार में सारी रकम ले लेता है, तो उसे केवल 8250 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, विजेता अगर दो बार में पैसे लेता है तो उसे पूरे 16500 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसमें ट्विस्ट यह है कि रकम की दूसरी किस्त के लिए विजेता को 29 वर्षों का इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read: How To Play Satta Matka: सट्टा मटका क्या है? कैसे खेलते हैं यह गेम? यहां जाने सबकुछ
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola