केंद्र सरकार ने LTC नियमों में बदलाव किया, सरकारी कर्मचारियों को तेजस, हमसफर और वंदे भारत पर लाभ मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
Leave Travel Concession Rule

Leave Travel Concession Rule

Leave Travel Concession Rule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी यात्रा रियायत ( LTC) नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है.

विज्ञापन

Leave Travel Concession Rule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी यात्रा रियायत ( LTC) नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारी तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी एलटीसी का लाभ उठा सकते हैं. यह बदलाव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किए गए नए आदेश के तहत किया गया है.

LTC योजना में बदलाव

एलटीसी योजना सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर जाते वक्त रियायती यात्रा की सुविधा प्रदान करती है. कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य भारत के किसी भी स्थान पर यात्रा कर सकते हैं, बशर्ते यह यात्रा निर्धारित ब्लॉक के दौरान की जाए. पहले एलटीसी केवल राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों पर लागू था, लेकिन अब इसमें तेजस, वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस को भी शामिल किया गया है.

LTC  के नए नियमों के अनुसार यात्रा के विकल्प

डीओपीटी के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को दो साल के ब्लॉक के भीतर दो बार अपने गृह नगर जाने या दो साल में एक बार गृह नगर यात्रा और दूसरे दो साल के ब्लॉक में भारत के किसी अन्य स्थान पर यात्रा करने का विकल्प मिलता है. वर्तमान में 2022-2025 का चार साल का ब्लॉक लागू है, जिसमें 2022-2023 और 2024-2025 के दो साल शामिल हैं.

सरकार द्वारा यात्रा खर्च का वहन

एलटीसी योजना के तहत कर्मचारी और उनके पात्र परिवार के सदस्य सरकारी खर्चे पर यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा  एक ही ब्लॉक के दौरान वे अलग-अलग समय पर और अलग-अलग समूहों में यात्रा कर सकते हैं और भारत के विभिन्न स्थानों पर जाकर एलटीसी (LTC) का लाभ उठा सकते हैं.

Also Read: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अपडेट, 23 जनवरी तक करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Also Read: हिंडनबर्ग रिसर्च के समापन के बाद अदाणी समूह के शेयरों में 5% का उछाल, निवेशकों को राहत

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola