सोने का भाव तीन दिन में 2000 रुपये तक सस्ता हुआ, देवोत्थान एकादशी और शादी के मुहूर्त के बाद भी क्या और गिरेगी कीमत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Nov 2020 9:15 AM
Latest Gold Rate Forecast : सर्राफा बाजार में बीते तीन दिनों के दौरान सोना करीब 2000 रुपये तक सस्ता हो गया है. सोने की कीमत में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के बाद देसी निवेशकों में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं देवोत्थान एकादशी और शादी के मुहूर्त के बाद भी क्या इसकी कीमतों में गिरावट जारी रहेगी?
Latest Gold Rate Forecast : सर्राफा बाजार में बीते तीन दिनों के दौरान सोना करीब 2000 रुपये तक सस्ता हो गया है. सोने की कीमत में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट के बाद देसी निवेशकों में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं देवोत्थान एकादशी और शादी के मुहूर्त के बाद भी क्या इसकी कीमतों में गिरावट जारी रहेगी?
अगर सोने की ताजा कीमतों की बात करें, तो वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 45 रुपये की तेजी के साथ 48,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,228 रुपये प्रति 10 ग्राम था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस हो गया.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि सोना अपनी सुबह की हानि से उबर गया. कोरोना वायरस संक्रमण के टीके के संदर्भ में हुई प्रगति और जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने की तैयारियों के बीच प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतें चढ़ गईं.
इसके साथ ही, दिल्ली के सर्राफा बाजार में वैश्विक रुख की वजह से चांदी की कीमत भी 407 रुपये की तेजी के साथ 59,380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले सत्र में इसका बंद भाव 58,973 रुपये प्रति किग्रा था. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 23.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
वायदा बाजार में सोना कमजोर
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 48,531 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 54 रुपये यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 48,531 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 4,346 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में सोना 0.10 फीसदी की हानि के साथ 1,809.10 डॉलर प्रति औंस रह गया.
चांदी के वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया. इससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की वायदा कीमत 131 रुपये की हानि के साथ 59,490 रुपये प्रति किलो रह गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 131 रुपये यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 59,490 रुपये प्रति किलो रह गई, जिसमें 10,245 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी 0.60 फीसदी की हानि के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस रह गई.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










