अब नहीं करना होगा इंतजार! ITR-5 Excel Utility आई, इन टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

Photo: AI

ITR Filing: हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय आते ही कई लोगों के मन में सवाल होता है कि उनका ITR फॉर्म कब जारी होगा और फाइलिंग कब शुरू होगी. अगर आप किसी पार्टनरशिप फर्म, LLP, कोऑपरेटिव सोसाइटी या दूसरी पात्र संस्था से जुड़े हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन

ITR Filing: इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए ITR-5 की Excel Utility ई-फाइलिंग पोर्टल पर जारी कर दी है. अब पात्र टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न की तैयारी शुरू कर सकते हैं. यह सुविधा विभाग की फेज्ड रोलआउट प्रक्रिया का हिस्सा है, यानी सभी ITR फॉर्म एक साथ जारी नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि चरणबद्ध (Phased) तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

ITR-5 आखिर किन लोगों के लिए है?

अगर आपका कारोबार किसी फर्म या संस्था के जरिए चलता है, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि ITR-5 आपके लिए है या नहीं. यह फॉर्म इन संस्थाओं के लिए बनाया गया है.

  • पार्टनरशिप फर्म
  • लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (LLP)
  • एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (AOP)
  • बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (BOI)
  • आर्टिफिशियल ज्यूरिडिकल पर्सन्स (AJP)
  • लोकल अथॉरिटी
  • सेक्शन 160(1)(iii) या 160(1)(iv) के तहत Representative Assessee
  • कोऑपरेटिव सोसाइटी
  • सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 या राज्य के संबंधित कानून के तहत रजिस्टर्ड सोसाइटी
  • ऐसे ट्रस्ट जिन्हें ITR-7 दाखिल करने की जरूरत नहीं है
  • मृत व्यक्ति (Deceased Person) और दिवालिया व्यक्ति (Insolvent Person) की एस्टेट
  • आयकर कानून के तहत आने वाले बिजनेस ट्रस्ट

Excel Utility मिलने के बाद अब क्या करना होगा?

अगर आप ITR-5 भरने के पात्र हैं, तो अब सीधे इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल से Excel Utility डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके बाद आपको:

  1. ऑफलाइन अपनी सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी.
  2. भरे गए रिटर्न को वैलिडेट करना होगा.
  3. वैलिडेशन पूरा होने के बाद उसी रिटर्न को ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

इससे आप पहले आराम से पूरी जानकारी भर सकते हैं और सब कुछ जांचने के बाद ही रिटर्न जमा कर सकते हैं.

अब तक कौन-कौन से ITR फॉर्म जारी हो चुके हैं?

इनकम टैक्स विभाग इस बार भी चरणबद्ध तरीके से फाइलिंग सुविधाएं जारी कर रहा है. अब तक की टाइमलाइन इस तरह रही है.

तारीखक्या जारी हुआ?
15 मईITR-1 और ITR-4 की Excel Utility
27 मईITR-2 की ऑनलाइन फाइलिंग
19 जूनITR-3 की ऑनलाइन फाइलिंग और Excel Utility
अबITR-5 की Excel Utility

ITR-5 के जारी होने के बाद अब एक और बड़े वर्ग के टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने का रास्ता खुल गया है.

ये भी पढ़ें: New Labour Code 2026 : नौकरी जॉइन करने से पहले कंपनी को बतानी होगी सैलरी, PF, ESIC और Job Role की पूरी डिटेल



विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola