ePaper

Ishan Kishan Net Worth: आईपीएल 2025 में पहला शतक जड़ने वाले ईशान किशन कितने करोड़ के मालिक हैं?

Updated at : 23 Mar 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Ishan Kishan Net Worth

Ishan Kishan Net Worth

Ishan Kishan Net Worth: आईपीएल 2025 में पहला शतक जड़ने वाले ईशान किशन की संपत्ति करोड़ों में है.

विज्ञापन

Ishan Kishan Net Worth:आईपीएल 2025 के दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद वर्सज़ राजस्थान रॉयल्स में ईशान किशन हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए पहला शतक जड़ा. इस शानदार शतक के जरिए उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे है. वह पटना में अपने परिवार के साथ एक सुंदर घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. उनका घर भले ही अत्यधिक भव्य न हो, लेकिन इसकी सादगी और एलीगेंट डिजाइन इसे खास बनाती है. मैच के दौरान ईशान ने 60 गेंदों में 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने उनकी प्रतिभा को एक बार फिर साबित कर दिया.

ईशान किशन की नेटवर्थ (Ishan Kishan Net Worth)

स्पोर्ट्सकीड़ा वेबसाईट के अनुसार ईशान किशन की कुल संपत्ति लगभग 68 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी गई है. क्रिकेट के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

आईपीएल में बड़ी कमाई (Ishan Kishan IPL income)

ईशान किशन आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.  एक समय ईशान किशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा थे, जिसके तहत उन्हें सालाना वेतन दिया जाता था. हालांकि, वर्तमान में वह इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह घरेलू टूर्नामेंटों में नियमित रूप से खेलते रहते हैं.

घरेलू क्रिकेट में कमाई

घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे दलीप ट्रॉफी में खेलने के दौरान उन्हें प्रतिदिन 60,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. यह राशि घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मानजनक सैलरी में गिनी जाती है.

क्रिकेट करियर का सफर (Ishan Kishan Cricket Carrier)

ईशान किशन ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत बिहार से की थी और बाद में झारखंड के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई. विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए वह मशहूर हैं.

Also Read: प्राइवेट जेट, बुर्ज खलीफा में दो मंजिलें, ₹18,000 करोड़ का बैंक बैलेंस… फिर एक ट्वीट और कंपनी मात्र ₹74 में बिकी!

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola