ePaper

IRCTC News : WhatsApp के जरिये ऐसे चेक करें PNR Status और स्टेशन की हर जानकारी

Updated at : 06 Dec 2020 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News : WhatsApp के जरिये ऐसे चेक करें PNR Status और स्टेशन की हर जानकारी

IRCTC PNR Status: कोरोना काल में यात्रा बिलकुल बदल गयी है, खासकर रेलवे की यात्रा. यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए भारतीय रेलवे(Indian Railways) ने कई नयी सुविधाओं की शुरुआत की है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो और उन्हें सारी जानकारी भी मिलती रहे.

विज्ञापन

IRCTC PNR Status: कोरोना काल में यात्रा बिलकुल बदल गयी है, खासकर रेलवे की यात्रा. यात्रियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नयी सुविधाओं की शुरुआत की है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो और उन्हें सारी जानकारी भी मिलती रहे.

इसी क्रम में रेलवे ने एक नयी सुविधा यात्रियों को प्रदान की है जिसमें व्हाट्‌सएप के जरिये यात्रियों को रियल टाइम पीएनआर स्टेट्‌स और यात्रा से संबंधित अन्य जानकारी मिलेगी. इस सुविधा के जरिये यात्री खुद को लाइव ट्रेन स्टेट्‌स, पीएनआर स्टेट्‌स, रेलवे स्टेशन से अपडेट रखेंगे.

इस सुविधा के आ जाने के बाद यात्रियों को 139 पर डॉयल करने की जरूरत नहीं रहेगी और ना ही किसी थर्ड पार्टी एप की सहायता लेनी होगी. तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह WhatsApp के जरिये इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

-सबसे पहले अपने व्हाट्‌सएप को अपडेट करें

– इसके बाद रेलवे इंक्वायरी नंबर 9881193322 को अपने फोन में सेव करें ताकि आपके व्हाट्‌सएप कांटेक्ट में यह नंबर आ जाये.

-अपने कांटेक्ट लिस्ट में इस नंबर को सर्च करें.

-अब इस कांटेक्ट को ओपन करके उसमें अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर टाइप करें और उसे सेंड करें.

-आपका पीएनआर नंबर जैसे की कंपनी को मिलेगा वह आपको हर सूचना से अपडेट करती रहेगी.

-इस सुविधा के आ जाने के बाद आप रियल टाइम अपना पीएनआर स्टेट्‌स देख पायेंगे.

Also Read: Great conjunction : 21 दिसंबर को आकाश में दिखेगा बृहस्पति और शनि के मिलन का दुर्लभ नजारा

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola