ePaper

जन्‍माष्‍टमी पर दही हांडी से सीखे निवेश के टिप्स, हर बार होगा तगड़ा मुनाफा

Updated at : 07 Sep 2023 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
जन्‍माष्‍टमी पर दही हांडी से सीखे निवेश के टिप्स, हर बार होगा तगड़ा मुनाफा

Key Lesson of Dahi Handi: जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी पर कई शहरों में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है. दही हांडी हमारी एक ऐसी परंपरा है, जिससे हम निवेश के भी गुण सीख सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Key Lesson of Dahi Handi: जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है. जन्माष्टमी पर कई शहरों में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है. दही हांडी हमारी एक ऐसी परंपरा है, जिससे हम निवेश के भी गुण सीख सकते हैं. दही हांडी की तरह निवेश को लेकर मजबूत फाउंडेशन बनाने की जरूरत है. साथ ही, ये भी समझ सकते हैं कि निवेश में कितना जोखिम लेना है.

undefined

Key Lesson of Dahi Handi: जैसे दही हांडी तक पहुंचने के लिए मजबूत फाउंडेशन बनाते हैं, ठीक वैसे ही, निवेश की शुरूआत करने से पहले बुनियाद मजबूत करनी चाहिए. इससे, आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. आप अपने लिए एक सिस्‍टमेटिक इनवेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) में निवेश करना शुरू कर सकते हैं. इस निवेश से आपका शुरूआती आधार बन जाएगा. फिर आप लंबी अवधि में वेल्‍थ क्रिएशन करें.

undefined

Key Lesson of Dahi Handi: दही हांडी तक पहुंचना एक मैनेजमेंट है. इसका सीधा-सीधा उद्देश्य लक्ष्य हासिल करना है. इसी तरह मनी मैनेजमेंट है. हमें अपनी वित्त को लेकर लक्ष्य तय करना है. समय का प्रबंधन, धैर्य और रिस्क उठाने की क्षमता से ही बेहतर मनी मैनेजमेंट और दही हांडी तक पहुंच सकते हैं.

undefined

Key Lesson of Dahi Handi: दही हांडी में हांडी तक पहुंचने के लिए काफी जल्‍दबाजी करने से घेरा टूट जाता है. ऐसे ही,निवेश में भी लालच और धैर्य रखना जरूरी है. ज्‍यादा लालच से निवेश में आपको नुकसान हो सकता है.

undefined

Key Lesson of Dahi Handi: दही हांडी से एक दूसरी सबसे बड़ी सबक मिलता है कि समय के साथ स्‍ट्रैटजी बदल देनी चाहिए. इसी तरह मनी मैनेजमेंट में भी निवेश भविष्य में आने वाले खर्च को देखते हुए निवेश को लेकर लगातार नुकसान हो रहा है तो स्‍ट्रैटजी बदल देनी चाहिए.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola