इंडिगो के विमान में मानव बम की धमकी, जेद्दा-हैदराबाद उड़ान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Nov 2025 8:05 PM

विज्ञापन

इंडिगो की उड़ान को मिली धमकी

IndiGo Flight Human Bomb Threat: 1 नवंबर 2025 को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे मुंबई डायरवर्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

IndiGo Flight Human Bomb Threat: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (RGIA) हवाई अड्डे पर शनिवार को एक धमकी भरा ईमेल आया. जिसमें दावा किया गया कि जेद्दा से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के विमान में एक मानव बम है. इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतार लिया गया.

इंडिगो प्रवक्ता ने क्या बताया?

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया- “1 नवंबर 2025 को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा प्राप्त हुआ था. जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने का निर्देश दिया. इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान दिया गया. हमारे यात्री, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

हैदराबाद में इंडिगो के विमान को न उतारने की दी गई थी चेतावनी

पुलिस में शिकायत में बताया गया कि एयरपोर्ट को सुबह करीब 5:30 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें हैदराबाद में इंडिगो के विमान को न उतारने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि ईमेल में कहा गया, ‘‘विमान में सवार लिट्टे-आईएसआई के लोगों ने 1984 के मद्रास हवाई अड्डे जैसे एक बड़े विस्फोट की योजना बनाई है.’’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola