भारतीय रत्न और आभूषण की मांग में आयी तेजी, अगस्त में एक्सपोर्ट 29.18 फीसदी बढ़ा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
भारतीय रत्न और आभूषण की मांग में आयी तेजी, अगस्त में एक्सपोर्ट 29.18 फीसदी बढ़ा

देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया. रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी. अमेरिका, चीन, यूरोप और अन्य देशों की मांग में सुधार से रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में सुधार हुआ है.

विज्ञापन

मुंबई : देश से रत्न एवं आभूषणों का निर्यात अगस्त महीने में जुलाई की तुलना में 29.18 प्रतिशत बढ़कर 13,160.24 करोड़ रुपये (176.40 करोड़ डॉलर) पर पहुंच गया. रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी. अमेरिका, चीन, यूरोप और अन्य देशों की मांग में सुधार से रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में सुधार हुआ है.

जुलाई में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 10,187.04 करोड़ रुपये या 135.85 करोड़ डॉलर का रहा था. हालांकि, सालाना आधार पर रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 38.84 प्रतिशत घटा है. अगस्त, 2019 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 21,518.73 करोड़ रुपये या 301.83 करोड़ डॉलर रहा था. अगस्त में कट और पालिश किए हीरों का निर्यात 22.16 प्रतिशत घटकर 9,077.33 करोड़ रुपये (121.67 करोड़ डॉलर) रह गया. एक साल पहले समान महीने में यह 11,661.03 करोड़ रुपये (163.8 करोड़ डॉलर) का रहा था.

सोने के आभूषणों का निर्यात अगस्त में 66.25 प्रतिशत घटकर 2,335.22 करोड़ रुपये या 31.30 करोड़ डॉलर रहा. एक साल पहले समान महीने में यह 6,919.28 करोड़ रुपये या 96.74 करोड़ डॉलर रहा था. अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 43.59 प्रतिशत घटकर 45,189.76 करोड़ रुपये (600.85 करोड़ डॉलर) रह गया. एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 80,116.65 करोड़ रुपये (1,147.81 करोड़ डॉलर) रहा था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola