आज से खत्म अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ, भारत को मिली बड़ी राहत

India-US trade deal
India-US trade deal: सरकार का मानना है कि इस डील से टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, लेदर, फुटवियर और खिलौनों जैसे सेक्टर में निर्यात बढ़ेगा. इससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनेंगे.
India-US trade deal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के नए ढांचे को देश के लिए बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है. उनका कहना है कि इससे किसानों, छोटे उद्योगों (MSME) और निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा और भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई रफ्तार मिलेगी. गोयल ने साफ कहा कि भारतीय किसानों के उत्पाद अब अमेरिका में बिना किसी ड्यूटी के बेचे जा सकेंगे. वहीं अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में आने पर कोई खास टैरिफ छूट नहीं दी गई है. इसके अलावा GM यानी जेनेटिकली मॉडिफाइड खाने-पीने की चीजों को भारत में आने की अनुमति भी नहीं होगी, ताकि घरेलू खेती और किसानों का हित सुरक्षित रहे.
MSME, कारीगर और युवाओं को मिलेगा फायदा
सरकार का मानना है कि इस डील से टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, लेदर, फुटवियर और खिलौनों जैसे सेक्टर में निर्यात बढ़ेगा. इससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनेंगे.
महिलाओं और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले MSME को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है.
कई सामानों पर टैरिफ घटेगा या खत्म होगा
समझौते के बाद जेनेरिक दवाइयों, हीरे-रत्न, विमान के पुर्जों जैसे कई उत्पादों पर टैरिफ कम या शून्य हो जाएगा. इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिका में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. मसाले, चाय, कॉफी, काजू, नारियल तेल और आम-केला जैसे फल-सब्जियों को भी अमेरिकी बाजार में ज्यादा मौका मिलेगा.
भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई दिशा
गोयल ने कहा कि पीएम मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुई बातचीत का यह बड़ा नतीजा है. इससे भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिका जैसे बड़े बाजार के दरवाजे और खुलेंगे.
सरकार का लक्ष्य है कि दोनों देशों के बीच व्यापार को आने वाले सालों में तेजी से बढ़ाकर 2030 तक करीब 500 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए.
Also Read: अनाज, डेयरी और मांस पर नहीं झुका भारत, व्यापार समझौते में सख्त नीति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




