ePaper

भारत के एक्शन से थर्राया पाकिस्तान, 7 दिन में 70,000 करोड़ का झटका

Updated at : 29 Apr 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Stock Market

Pakistan Stock Market

Pakistan Stock Market: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज 1130 अंकों तक टूटा और करीब 70,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई. भारत ने बिना युद्ध के पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पहले ही करारा झटका दे दिया है.

विज्ञापन

Pakistan Stock Market: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन इसका असर अब भी देखने को मिल रहा है. भारत ने इस हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. भारत के एक्शन मोड में आने के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है.

पाकिस्तान को 70,000 करोड़ का भारी नुकसान

भारत की प्रतिक्रिया के चलते पाकिस्तान के शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई है. कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE) का प्रमुख सूचकांक KSE100 एक दिन में 4.50% तक गिर गया.

  • KSE100 में मंगलवार को 1100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.
  • KSE100 इंडेक्स ट्रेड सेशन में 1130.78 अंकों की गिरावट के साथ 112,935.57 तक गिरा.
  • मार्केट कैपिटल 22 अप्रैल को 52.84 अरब डॉलर, जो 29 अप्रैल को घटकर 50.39 अरब डॉलर रह गया.
  • पाकिस्तान कुल नुकसान करीब 2.45 अरब डॉलर यानी लगभग 70,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया.

लगातार दूसरे दिन भी गिरावट

केएसई 100 इंडेक्स लगातार दूसरे दिन कमजोर रहा. दोपहर के ट्रेड सेशन के दौरान यह 100 अंकों की गिरावट के साथ 114,007.40 पर कारोबार कर रहा था. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति ने विदेशी निवेशकों को डराया है, जिससे यह गिरावट देखने को मिल रही है.

भारत के शेयर बाजार में आई तेजी

जहां पाकिस्तान का शेयर बाजार गिरा, वहीं भारत के शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई.

  • बीएसई सेंसेक्स 22 अप्रैल को था 79,595.59 अंक
  • 29 अप्रैल को यह बढ़कर 80,661.31 अंक पर पहुंच गया. यानी 1,065.72 अंकों की बढ़त और लगभग 1.33% का रिटर्न मिला
  • निवेशकों को इस हफ्ते बड़ा फायदा मिला

इसे भी पढ़ें: Discount Offers: गर्मी की छुट्टी में घूमने का शानदार मौका, होटल-फ्लाइट की बुकिंग पर बंपर डिस्काउंट

भारत का असर सिर्फ सीमा पर नहीं, अर्थव्यवस्था में भी

भारत ने इस बार बिना सीमा लांघे आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को झटका दिया है. शेयर बाजार की यह गिरावट बताती है कि भारत की कूटनीतिक और आर्थिक नीतियों का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है. निवेशकों का भरोसा भारत की अर्थव्यवस्था पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान में अस्थिरता बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें: Tata Salt: 90% भारतीय नहीं जानते रतन टाटा के इस बिजनेस का राज, जानने पर करने लगेंगे वाह-वाह

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola