ePaper

Trade War: अमेरिका-चीन ट्रेड वार से चांदी कूटेंगे भारत के निर्यातक, जानें कैसे

Updated at : 04 Feb 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
USA China Trade War

अमेरिका-चीन में ट्रेडवार जारी.

Trade War: अमेरिका-चीन ट्रेड वार भारत के लिए एक बड़ा अवसर है. अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यातकों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है. टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील और ज्वैलरी इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा. कम टैरिफ और मजबूत सप्लाई चेन से भारत को प्रतिस्पर्धात्मक फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Trade War: अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वार भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी आर्थिक अवसर साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में चीनी उत्पादों पर ऊंचे टैरिफ (Import Duty) से भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ सकती है, जिससे भारत का निर्यात (Export) बढ़ने की उम्मीद है.

कैसे फायदेमंद होगा ट्रेड वार?

  • अमेरिका में भारतीय उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी.
  • चीनी सामान महंगा होने से भारत को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा.
  • अमेरिकी खरीदार नए आपूर्तिकर्ताओं की तलाश करेंगे.
  • टैक्स और टैरिफ के अंतर से भारत को रणनीतिक फायदा मिलेगा.

ट्रेड वॉर में भारत को कितना फायदा?

  • पहले भी भारत को हुआ था बड़ा लाभ: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इससे पहले के कार्यकाल में जब चीन पर ऊंचा आयात शुल्क लगाया गया, तब भारत चौथा सबसे अधिक लाभ पाने वाला देश बना था.
  • अब फिर बढ़ सकता है भारतीय निर्यात: मौजूदा ट्रेड वार में भी भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है.

भारतीय निर्यातक संगठन (FIEO) के महानिदेशक अजय सहाय का कहना है कि अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर अधिक शुल्क लगाने से भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है.

किन क्षेत्रों में भारत को मिलेगा फायदा?

  • टेक्सटाइल (Textile) और गारमेंट
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल पार्ट्स
  • फार्मास्युटिकल्स (Pharmaceuticals)
  • जेम्स एंड ज्वैलरी (Gems & Jewelry)
  • स्टील और मेटल इंडस्ट्री

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के 100 सबसे बड़े आयातित उत्पादों में से 75% भारतीय निर्यात में शामिल हैं. इसका मतलब है कि भारत के पास अमेरिकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का सुनहरा मौका है.

कम टैरिफ का मिलेगा फायदा?

  • भारत का औसत आयात शुल्क 17% है, लेकिन अमेरिकी आयातित सामान पर वास्तविक शुल्क बहुत कम है.
  • पेट्रोलियम क्रूड (Crude Oil) पर मात्र 1 रुपये प्रति टन शुल्क लगता है.
  • पॉलिश किए गए हीरों पर 0% टैक्स लगाया जाता है, जिससे जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री को लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें: रतन टाटा के दोस्त शांतनु नायडू को मिली अहम जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर हुए भावुक

अमेरिका-चीन ट्रेड वार भारत के लिए एक बड़ा अवसर

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव का कहना है कि कम टैरिफ और बेहतर सप्लाई चेन के कारण भारतीय निर्यातकों को अमेरिका में अधिक ऑर्डर मिल सकते हैं. अमेरिका-चीन ट्रेड वार भारत के लिए एक बड़ा अवसर है. अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यातकों की हिस्सेदारी बढ़ सकती है. टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील और ज्वैलरी इंडस्ट्री को सीधा लाभ मिलेगा. कम टैरिफ और मजबूत सप्लाई चेन से भारत को प्रतिस्पर्धात्मक फायदा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: खत्म हो जाएगी पुरानी कर व्यवस्था? राजस्व सचिव टैक्स रीजिम पर कही बड़ी बात

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola