ePaper

PPF: तगड़े रिटर्न के साथ मिलेगा टैक्स सेविंग भी, जानें पीपीएफ खाते में निवेश का डबल बेनेफिट

Updated at : 13 Jan 2024 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
PPF: तगड़े रिटर्न के साथ मिलेगा टैक्स सेविंग भी, जानें पीपीएफ खाते में निवेश का डबल बेनेफिट

PPF: अपनी गाढ़ी कमाई पर बेहतर रिटर्न के साथ-साथ टैक्स सेविंग कर सकें तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको एक ऐसे सरकारी स्कीम के बारे में बताएंगे जो आपके लिए अच्छा और फायदेमंद साबित होगा.

विज्ञापन
undefined

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज के वक्त में पैसों की बचत करना एक मुश्किल काम है. लेकिन, अगर आप ऐसे निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं जिससे अपनी गाढ़ी कमाई पर बेहतर रिटर्न के साथ-साथ टैक्स सेविंग कर सकें तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको एक ऐसे सरकारी स्कीम के बारे में बताएंगे जो आपके लिए अच्छा और फायदेमंद साबित होगा.

undefined

साल 2024 का पहला महीना लगभग खत्म होने वाला है. ऐसे में वित्तिय वर्ष 2023-24 में टैक्स की छूट के लिए निवेश करने का आपके पास केवल दो महीने का वक्त बचा है. अगर आप अपने आयकर की बचत के लिए स्मार्ट तरीके से प्लानिंग करेंगे तो लाखों का रिटर्न भी प्राप्त कर सकते हैं. पब्लिक प्रोविडेंट फंड ऐसा ही एक विकल्प है.

Also Read: PPF Interest Rate: पीपीएफ करते हैं निवेश तो रहें तैयार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
undefined

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश पर बेहतर और गारंटीड रिटर्न के साथ ही टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. इस सेविंग स्कीम में कोई भी नौकरीपेशा व्यक्ति निवेश कर सकता है. पीपीएफ में निवेशक को कम से कम 15 सालों के लिए निवेश करना होता है. ये एक लॉग टर्म इंवेस्टमेंट है.

undefined

पीपीएफ में आप एक साल में 500 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार के द्वारा मौजूदा वक्त में खाते में जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया जाता है. आयकर की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये का सालाना टैक्स में छूट मिलता है.

undefined

पीपीएफ में जमा राशि से आप टैक्स में छूट पाने के साथ ही, मैच्योरिटी पर 40.68 लाख रुपये का फंड प्राप्त कर सकते हैं. इसका गणित ऐसे समझें कि 15 साल अगर आप 1.50 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी 40.68 लाख रुपये मिलेगा. इसमें 22.50 लाख आपका निवेश किया पैसा और 18.18 लाख रुपये बतौर ब्याज मिलेगा.

undefined

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों को पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट (PPF Account) खोलने का शानदार मौका दिया जा रहा है. बैंक ने बताया है कि कोई भी ग्राहक अपने ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आसानी से पीपीएफ खाता खुलवा सकता है. खाता खुलवाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

undefined

पीपीएफ खाता खोलने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होती है. इसमें आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट या आधार कार्ड, एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर, एड्रेस प्रूफ, नागरिकता सबूत, पैन कार्ड, आदि शामिल है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola