PPF Interest Rate: पीपीएफ करते हैं निवेश तो रहें तैयार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

Updated:
विज्ञापन
PPF Interest Rate: पीपीएफ करते हैं निवेश तो रहें तैयार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

PPF Interest Rate: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में निवेश करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. केंद्र सरकार के द्वारा पीपीएफ के ब्याज दरों को अपडेट किया गया है.

विज्ञापन
undefined

PPF Interest Rate: केंद्र सरकार के द्वारा पीपीएफ योजना नौकरीपेशा लोगों को भी ध्यान में रखकर बनायी गयी है. इसका उद्देश्य लोगों को फायदा पहुंचाना और बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

undefined

केंद्र सरकार के द्वारा पीपीएफ में निवेश पर आयकर में छूट देने के साथ ही, जमा राशि पर ब्याज भी दिया जाता है. हाल ही, में सरकार ने पीपीएफ में जमा राशि पर ब्याज दर की समीक्षा भी की है. इसमें सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

undefined

इसका अर्थ है कि पीपीएफ में निवेश करने वालों को अक्टूबर-दिसंबर 2023 की तिमाही में जमा राशि पर 7.1 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा.

undefined

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, पीपीएफ एक सेविंग स्कीम है जिसकी मैच्योरिटी का समय 15 साल निर्धारित किया गया है. हालांकि, इसमें निवेश की सीमा निर्धारित की गयी है. कोई भी निवेशक इसमें एक साल में केवल 1.5 लाख रुपये ही निवेश कर सकता है.

undefined

पीपीएफ में कोई भी व्यक्ति 500 रुपये महीने से अफना निवेश शुरू कर सकता है. इसमें जमा राशि पर खाताधारक को लोन भी मिल सकता है. हालांकि, ये लोन खाताधारक को खाता खोलने के तीन साल बाद ही दिया जा सकता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola